{"_id":"68a4bbd0327aa402ba09ad65","slug":"as-the-heat-increases-the-power-load-increases-cas-the-heat-increases-the-power-load-increases-consumers-are-troubled-by-power-cutsonsumers-are-troubled-by-power-cuts-hardoi-news-c-213-1-hra1004-136061-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गर्मी बढ़ते ही बढ़ा विद्युत लोड, कटौती से परेशान हुए उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गर्मी बढ़ते ही बढ़ा विद्युत लोड, कटौती से परेशान हुए उपभोक्ता
विज्ञापन
हरदोई। मौसम के तेवर तल्ख बने हुए हैं और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल है। लगातार गर्मी बढ़ने से विद्युत उपकेंद्रों पर भी लोड बढ़ा हुआ है। इस कारण बार बार हो रही बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं को परेशान करके रख दिया। सोमवार की देर रात और मंगलवार की शाम तक सभी उपकेंद्रों के अलग अलग फीडरों पर कटौती बदस्तूर जारी रही।
बीते कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण गर्मी बढ़ती जा रही है। इस वजह से बिजली की मांग भी बढ़ गई है। इससे उपकेंद्रों पर काफी लोड पड़ रहा है। गर्मी के कारण सोमवार की शाम को भी उपकेंद्रों पर लोड बढ़ने से लोगों को बार बार बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। सोमवार की देर रात को मन्नापुरवा स्थित उपकेंद्र का लोड 278 से 280 एंपियर के बीच बना रहा। यही स्थिति रात के 12 बजे तक बनी रही। इससे सांडी रोड उपकेंद्र से जुड़े कोतवाली फीडर, छह नंबर फीडर, पांच नंबर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आती जाती रही।
इसी प्रकार सिटी उपकेंद्र के घंटाघर रोड फीडर, महात्मा गांधी मार्ग फीडर पर 15 से 20 मिनट पर ट्रिपिंग होती रही। कोयलबाग कालोनी उपकेंद्र से जुड़े पुलिस लाइन फीडर, अस्पताल रोड और कचहरी रोड फीडर पर दिन भर आवााजाही से लोग परेशान रहे। रात को साढ़े बारह बजे 215 एंपियर का लोड आने पर स्थिति सामान्य हुई। अधिशाषी अभियंता सूर्य कुमार ने बताया कि अधिक गर्मी के कारण मांग बढ़ी है, इस कारण से ट्रिपिंग हो रही है।