{"_id":"5722517f4f1c1be776a925ed","slug":"as-soon-as-the-water-supply-leakages-shedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्लाई होते ही लिकेज से बहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्लाई होते ही लिकेज से बहा पानी
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते सीडीओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। विकास खंड बावन के कस्बा में जल निगम की ग्रामीण पाइप्ड पेयजल योजना के अंतर्गत कराए गए काम का निरीक्षण कर सीडीओ टीके शिबु ने पानी की सप्लाई शुरू कराई। बड़े लिकेजों से पानी बहने लगा। सीडीओ ने लिकेज दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता जल निगम एपी यादव ने बताया कि योजना के अंतर्गत 513.91 लाख रुपये वित्तीय वर्ष 2013-14 में प्राप्त हुए, जिसके सापेक्ष अब तक 401 लाख रुपये व्यय किए जा चुके हैं। परियोजना के तहत 750 किलोलीटर का ओवर हेड टैंक, सोलर पैनल और विद्युत संचालित दो नलकूप लगाए गए।
विज्ञापन
इसके अलावा 18.18 किमी पाइप, 30 स्टैंड पोस्ट बनाए जाने हैं। जिसमें से 18 स्टैंड पोस्ट और 16 किलोमीटर पाइप लाइन बनी है। सीडीओ ने कैंपस में जाकर ओवर हेड टैंक और दोनों नलकूप भी देखे। जिसमें सोलर पैनल के परिसर में तीन पैनल चोरी होने की जानकारी हुई। अधिशासी अभियंता ने बताया कि कुल 76 सोलर पैनल लगे थे, जिनमें तीन सोलर पैनल चोरी होने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
जिसे लोनार पुलिस ने बरामद कर लिया है लेकिन वह अभी पुलिस के कब्जे में हैं। सीडीओ ने अधिशासी अभियंता को सोलर पैनल नियमानुसार रिलीज करवाकर स्थापित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य पूरा करवाकर 30 अप्रैल तक ग्राम पंचायत को हैंडओवर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता अर्जुन कृष्ण व आरएन पांडेय मौजूद रहे।