फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   As soon as the transfer list came, teachers ran for relieving

Hardoi News: स्थानांतरण सूची आते ही रिलीविंग के लिए दौड़े शिक्षक

Sun, 14 Jan 2024 12:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 12:49 PM IST
विज्ञापन
As soon as the transfer list came, teachers ran for relieving
हरदोई। काफी समय से जिले के अंदर पारस्परिक स्थानांतरण का इंतजार कर रहे शिक्षकों की सूची जारी होते ही शिक्षक ब्लॉक संसाधन केंद्र पर रिलीविंग व ज्वाइनिंग के लिए दौड़ गए। शिक्षकों ने ब्लाॅक संसाधन केंद्र पर पहुंच कर रिलीविंग व ज्वाइनिंग ली।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को जिले के अंदर पारस्परिक स्थानांतरण का मौका दिया गया था। जिसके तहत जिले के 223 शिक्षकों की पत्रावली विभाग में जमा की गई थी। पत्रावलियों का मिलान करने के उपरांत 196 शिक्षकों की सूची जारी की गई। जिसमें 392 शिक्षक शामिल है। शुक्रवार की देर रात सूची जारी होने के बाद शिक्षक शनिवार की सुबह से ही ब्लॉक संसाधन केंद्र पहुंचने लगे।
विज्ञापन

हर ब्लॉक संसाधन केंद्र पर ज्वाइनिंग व रिलीविंग के लिए शिक्षक पहुंच रहे है। शिक्षकों की रिलीविंग व ज्वाइनिंग के संबंध में बीएसए विजय प्रताप सिंह की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। इसमें निर्देशित किए या गया है कि जो शिक्षक बीएलओ व सुपरवाइजर के पद पर तैनात हैं, जिन शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई गतिमान है, जो निलंबित चल रहे हैं, जो लंबे समय से अवकाश पर हैं, जिन शिक्षकों का माध्यम परिवर्ति है। एआरपी व एसआरजी पद पर तैनात शिक्षक शिक्षिकाओं को कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को नियमानुसार शिक्षकों के रिलीविंग व ज्वाइनिंग के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed