Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Argument between Bhakimu officials and SDM, returned without submitting memorandum

Hardoi News: भाकिमयू पदाधिकारियों और एसडीएम में वाद-विवाद, बिना ज्ञापन दिए लौटे

Sat, 15 Nov 2025 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Argument between Bhakimu officials and SDM, returned without submitting memorandum
फोटो 18: मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी के कार्यकर्ता। संवा
सवायजपुर। क्षेत्र में यूरिया और डीएपी की किल्लत पर शनिवार को भारतीय किसान मजदूर यूनियन (दशहरी) के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। गांवों में सरकारी भूमि पर कब्जा और उन पर कार्रवाई न किए जाने के मुद्दे पर एसडीएम से भाकिमयू पदाधिकारियों में वाद-विवाद हो गया। पदाधिकारी ज्ञापन दिए बिना ही लौट गए।
विज्ञापन

भाकिमयू के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान तहसील में एकत्र हुए। यूरिया और डीएपी की कालाबाजारी का आरोप लगाया। कहा कि सरकारी रेट 266 रुपये है लेकिन दुकानदार 350 से 400 रुपये तक वसूल रहे हैं। सहकारी समितियों तक खाद नहीं पहुंच रही है। अधिकारियों पर फोन न उठाने का भी आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सांडी ब्लॉक में बीते साल बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त बेहथर गांव की पुलिया, हरपालपुर में नखासा बाग में जर्जर सड़क का निर्माण न होने, पलिया में नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ की तैनाती कराने, हरपालपुर के ककरा में पानी की टंकी चालू कराने, खैरूद्दीनपुर, बरसोहियांल सहित अनेक गांवों में भूमि पर कब्जा है।
विज्ञापन

इसे कब्जामुक्त कराया जाना प्रमुख मांग है, जिनको आश्वासन के बाद भी अधिकारी पूरा नहीं कर रहे हैं। ज्ञापन लेने आए एसडीएम मयंक कुंडू का किसानों से जमकर वाद-विवाद हो गया। किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन देने से मना कर दिया। इसके बाद उन्नाव-कटरा हाईवे पर पैदल मार्च किया। वाहनों से जिला मुख्यालय कूच कर गए। इस दौरान लल्लन कुशवाहा, योगेंद्र राजपूत, मुकेश कुमार, अनीश राजा, आकाश रावत, धीरेंद्र यादव, राहुल यादव, आरिफ हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासिक बैठक कर किसानों ने एसडीएम को दिया चार सूत्री ज्ञापन



बिलग्राम। भारतीय किसान यूनियन भाकियू टिकैत संगठन की मासिक बैठक शनिवार को तहसील में हुई। तहसील अध्यक्ष ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में समस्याओं के जल्द समाधान किए जाने की मांग की।




संगठन के तहसील अध्यक्ष शिव कुमार वाजपेयी की अध्यक्षता में बैठक हुई। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए चार सूत्री ज्ञापन एसडीएम एन राम को सौंपा। एसडीएम ने सभी मांगों को ध्यान से सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि पुसेड़ा गांव के प्राइमरी पाठशाला के पास बंद पड़ी पुलिया की सफाई कर उसे दुरुस्त कराया जाए। दुर्गागंज के मजरा सरौना में बिजली के जर्जर तारों को बदलवाया जाए। बड़नपुर गांव में संपर्क मार्ग को अतिक्रमणमुक्त कराया जाए। रामआसरे के मकान से पंचायत घर तक का खड़ंजा बनवाया जाए। बैठक में भाकियू पदाधिकारी बेचेलाल, शिवपाल, विश्राम सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed