फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Application should not be canceled, shortcomings should be removed: Nishad

किसी का आवेदन तकनीकी आधार निरस्त न कि या जाए

Sun, 30 Oct 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Application should not be canceled, shortcomings should be removed: Nishad
हरदोई। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर लिया जाए। यदि कोई आवेदन अपूर्ण है तो विभागीय अधिकारी उसे पूर्ण कराएं। किसी भी दशा में किसी भी आवेदक का आवेदन तकनीकी आधार पर निरस्त न किया जाए। यह बात डॉ. संजय निषाद ने कही।
विज्ञापन

मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय निषाद ने एनआईसी सभागार प्रतापगढ़ में गूगल मीट के माध्यम से सभी उप निदेशक एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, जिला खनिज निधि. पट्टा आदि की समीक्षा की। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना मत्स्य पालकों को आर्थिक दृष्टि से समृद्ध करने पर बल दिया।
विज्ञापन

इसके साथ हरदोई जिले के गरीब मत्स्य पालकों को निशुल्क बीमा का ज्यादा लाभ दिलाने का निर्देश दिया। जिससे कि मत्स्य पालकों को दुर्घटना में मृत्यु या घायल होने पर आर्थिक लाभ दिलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल मीट की बैठक में एनआईसी सभागार में संयुक्त निदेशक एनएस रहमानी, अपर जिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी मत्स्य विकास कुमार दीपांकर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed