{"_id":"4186c4ba7e1de175dad48c54467b1aca","slug":"apatron-the-lease-protests-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपात्रों को पट्टा देने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपात्रों को पट्टा देने के विरोध में प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 06 Jun 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद की ग्राम पंचायत उमरौली में अपात्रों को
विज्ञापन
पट्टा आवंटित करने का आरोप लगाकर बिफरे ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट
परिसर में जमकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर पात्रों को
आवंटन कराने एवं दोषियों पर कार्रवाई कराए जाने की मांग की।
कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों में शामिल असगर अली ने कहा कि वर्तमान ग्राम प्रधान और लेखपाल द्वारा अपने समर्थकों और सुविधा शुल्क देने वाले अपात्रों को भी पट्टों का आवंटन करा दिया गया है। आरोप लगाया कि लेखपाल द्वारा उपजिलाधिकारी शाहाबाद के समक्ष वास्तविक रिपोर्ट न प्रस्तुत कर अपात्र लोगों को लाभान्वित किया गया है, जो सरासर पात्र गरीबों के साथ अन्याय है।
इस दौरान कलक्ट्रेट में कृष्ण किशोर ने कहा कि असामयिक वर्षा और ओलावृष्टि होने से जिन किसानों की फसल तबाह और बर्बाद हो गई है,ख् वहां भी लेखपालों द्वारा मौके पर जाकर उचित जांच नहीं की गई, जिसके कारण वास्तविक लाभार्थियों को शासन द्वारा प्रदत्त लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीणों ने इस मौके पर यह भी आरोप लगाया कि कोटेदार द्वारा पिछले काफी समय से राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है। बताया कि उलाहना देने पर कोटेदार द्वारा गरीब जनता को अपमानित किया जाता है, जिससे लोग बिना राशन लिए ही वापस हो जाते हैं।
आरोप लगाया कि कई माह से राशन न मिल पाने के कारण गरीबों के सामने रोजी-रोटी की समस्या आ गई है। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपकर जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की। इस मौके पर हरिश्चंद्र, राजीव कुमार, पवन कुमार मिश्रा, रामजी अवस्थी, संजय कुमार और वेदराम आदि मौजूद थे।