फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Antyodaya cardholders will receive 35 kg of food grains and three kilograms of sugar.

Hardoi News: अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो अनाज और तीन किलोग्राम चीनी मिलेगी

Sat, 04 Jul 2026 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Antyodaya cardholders will receive 35 kg of food grains and three kilograms of sugar.
हरदोई। अंत्योदय कार्डधारक परिवारों को जुलाई माह में 35 किलो अनाज के साथ ही तीन किलोग्राम चीनी भी मिलेगी। अनाज तो निशुल्क होगा लेकिन चीनी के लिए 54 रुपये देने होंगे। वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारक परिवारों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम अनाज मिलेगा। अनाज का वितरण छह से 20 जुलाई के मध्य किया जाएगा। 20 जुलाई को ओटीपी बेस्ड वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि अंत्योदय अन्न योजना और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निशुल्क वितरण का अनाज उचित दर की दुकानों पर उपलब्ध करा दिया गया है। छह जुलाई से वितरण होगा। अंत्योदय अन्न योजना कार्डधारकों को अप्रैल से जून माह तक तीन किलोग्राम चीनी भी दी जाएगी। चीनी के लिए 18 रुपये प्रति किलोग्राम कार्डधारक को अदा करने होंगे। बताया कि वितरण ई-पॉस वेइंग मशीन के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि अंत्योदय अन्न योजना के कार्डधारक परिवारों को 14 किलोग्राम गेहूं और 21 किलोग्राम चावल निशुल्क दिए जाएंगे। वहीं चीनी के वितरण में पोर्टेबिलिटी की सुविधा मान्य नहीं होगी। कार्डधारक को अपनी मूल दुकान से ही चीनी प्राप्त करनी होगी। बताया कि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किलोग्राम गेहूं और तीन किलोग्राम चावल निशुल्क वितरित किए जाएंगे। अनाज वितरण में पोर्टेबिलिटी सुविधा उपलब्ध रहेगी। आधार प्रमाणीकरण से अनाज न मिलने की स्थिति में कार्डधारक के मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से 20 जुलाई को वितरण किया जाएगा। वितरण के लिए नोडल और पर्यवेक्षणीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed