{"_id":"58d416cd4f1c1b8a591a36eb","slug":"anti-romeo-team-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी रोमियो टीम ने मनचलों पर कसी नकेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी रोमियो टीम ने मनचलों पर कसी नकेल
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
Updated Fri, 24 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
शहीद उद्यान में पुलिस कार्रवाई करती हुई
- फोटो : Amar ujala
युवतियों से राह चलते छेड़छाड़ करने वाले मनचलों पर पुलिस की एंटी रोमियों टीम ने नकेल कसी है। मनचलों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को भी महिला थाना प्रभारी कनकलता दुबे ने सिनेमा चौराहा रोड पर मनचलों की हरकतों पर नजर डाली। इस दौरान चौराहा के निकट के एक मेडिकल स्टोर पर भीड़ दिखी। यहां पर महिला और पुरुष ग्राहकाें की भीड़ थी।
विज्ञापन
इसके चलते महिलाएं व पुरुष एक दूसरे से सटकर खड़े दिखे। इसके चलते उन्होंने मेडिकल स्टोर मालिक को महिला और पुरुष ग्राहकों की अलग-अलग लाइन लगाने के निर्देश दिए। टीम ने धर्मशाला रोड, एमजी रोड, नुमाइस चौराहा और शहीद उद्यान में अभियान चलाया। इस दौरान करीब 25 युवकों को हिरासत में लिया गया। फिलहाल किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। सभी को समझा बुझाकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन