फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Answers sought from six including drug inspector

Hardoi News: औषधि निरीक्षक सहित छह से जवाब तलब

Tue, 14 Nov 2023 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Answers sought from six including drug inspector
हरदोई। मुख्यमंत्री की फ्लैगशिप वाली योजना-कार्यक्रमों में समयबद्ध लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित कराई जानी है।
विज्ञापन

इसकी सीएम डैश बोर्ड पर नियमित समीक्षा की जा रही है। सीएम की फ्लैगशिप की योजना-कार्यक्रम जैसी महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में छह अफसरों की गैरहाजिरी पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। गैरहाजिरी पर औषधि निरीक्षक सहित सभी छह अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
सीएम के फ्लैगशिप से जुड़े कार्यक्रमों व योजनाओं के लिए वार्षिक व मासिक लक्ष्य जारी किए गए हैं। डीएम एमपी सिंह ने बताया कि लक्ष्य पूर्ति के साथ ही जनकल्याण से जुड़े कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है। कुछ अधिकारी इसमें लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

बताया कि समीक्षा बैठक में गैरहाजिरी पर औषधि निरीक्षक, सामाजिक वानिकी वन एवं वन्य जंतु प्रभाग के प्रभागीय निदेशक (डीएफओ) सहकारिता के सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को आदेश दिए गए हैं कि नोटिस प्राप्त होने के तीन दिन के अंदर गैरहाजिरी के संबंध में साक्ष्य सहित जवाब प्राप्त कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed