फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Answer sought from health officials on dump amount in accounts

हरदोई: खातों में डंप राशि पर स्वास्थ्य अधिकारियों से जवाब तलब किया

Fri, 17 Feb 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 17 Feb 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Answer sought from health officials on dump amount in accounts
हरदोई। रोगी कल्याण समिति, अनटाईड फंड और ग्राम स्वच्छता समिति के खातों में राशि डंप होने पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्साधीक्षक सहित 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों से जवाब-तलब किया है। सवाल किया है कि खातों में पर्याप्त राशि होने के बाद अब तक इसके उपयोग में क्या समस्या आ रही है।
विज्ञापन

सीडीओ आकांक्षा राना ने जूम मीटिंग के माध्यम से की गई समीक्षा में पाया कि यहां पर तीनों मदों में पर्याप्त मात्रा में राशि पड़ी है। बावजूद इसके जिम्मेदार न तो कार्य करा रहे हैं और न ही राशि का उपभोग किया जा रहा है। कहा है कि जूम मीटिंग के साथ ही लिखित रूप से भी नियमानुसार खर्च और कार्य कराने के आदेश के बाद भी कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी, 100 बेड चिकित्सालय के मुख्य चिकित्साधीक्षक के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहंदर, अहिरोरी, पिहानी, हरियावां, हरपालपुर, बिलग्राम, भरावन, कोथावां, माधौगंज, सांडी, टड़ियावां, कछौना और मल्लावां के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इस प्रकार से डंप है राशि:
सीडीओ की ओर से की गई समीक्षा में पाया गया कि 100 बेड चिकित्सालय में 6,67,466 रुपये, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहंदर में 3,18,347, अहिरोरी में 3,197,48, पिहानी में 3,81,144, हरियावां में 3,02,185, हरपालपुर में 4,33,676 और बिलग्राम में 3,63,303 रुपये रोगी कल्याण समिति मद में पड़े हुए हैं। ऐसे ही स्वास्थ्य उपकेंद्रों के खातों में अनटाईड फंड की भरावन में 4,70,482, बिलग्राम में 4,75,222, हरपालपुर में 4,31,531, कोथावां में 5,28,302, माधौगंज में 1,96,762, पिहानी 1,49,724, सांडी में 3,76,684 रुपये और टड़ियावां में 2,83,702 रुपये डंप हैं।


ये हैं खराब स्थिति वाले सीएचसी:
ग्राम स्वच्छता समिति के खातों में प्राप्त राशि के व्यय में खराब स्थिति वाली सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में भरावन में 6,58,573, बिलग्राम में 1,30,600, हरपालपुर में 1,92,0907, कछौना में 71,519, कोथावां में 3,85,900, माधौगंज में 1,60,982, मल्लावां में 6,09,714, पिहानी में 2,33,730, सांडी में 12,09,804 और टड़ियावां में 1,11,362 रुपये जारी होने के बाद खातों में ही पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed