फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Another injured groom died

Hardoi News: एक और घायल बराती ने दम तोड़ा

Wed, 21 Feb 2024 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 21 Feb 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Another injured groom died
 विलाप करते मृतक के परिजन।  संवाद   - फोटो : Samvad
सोमवार की रात गांव औरेनी दलपतपुर के निकट हुए हादसे में एक और घायल ने दम तोड़ दिया है। इस तरह मृतकों की संख्या चार हो गई है। चारों दोस्त थे जो बुलंदशहर से कासगंज के ढोलना गई बरात में शामिल होने जा रहे थे। वहीं हादसे में अन्य घायलों का जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उधर हादसे से शादी वाले परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन




बुलंदशहर के थाना रामघाट के गांव नगला कोठी निवासी सतेंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह की बरात सोमवार को जिला कासगंज के थाना ढोलना के गांव नगला पटवारी गई थी। इस बरात में शामिल होने के लिए सुगरपाल (20) पुत्र जगरोशन यादव, बाबू (28) पुत्र लटूरी निवासीगण नगला सुमानी जरगवां थाना रामघाट, बागेश्वर (25) पुत्र छत्रपाल निवासी उमरारा थाना डिबाई, राहुल पुत्र दीपचंद निवासी मोहल्ला काजी खेल डिबाई व देवेश पुत्र बनी सिंह, अमरदीप पुत्र रामस्वरूप, पुष्पेंद्र पुत्र महेंद्र सिंह निवासीगण नरैना जा रहे थे।
विज्ञापन




सभी दोस्त थे। कार राहुल चला रहे थे। सोमवार की रात करीब दस बजे कासगंज मार्ग स्थित गांव औरेनी दलपतपुर के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में बाबू, बागेश्वर व राहुल की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती सुगरपाल ने भी सोमवार की देर रात दम तोड़ दिया। अमरदीप, देवेश और पुष्पेंद्र का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed