फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Another dengue patient found, referred in critical condition

Hardoi News: डेंगू का एक और मरीज मिला, गंभीर हालत में रेफर

Fri, 08 Sep 2023 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Another dengue patient found, referred in critical condition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। जिले में डेंगू का एक और मरीज मिला है। मरीज में डेंगू की पुष्टि होने के बाद हालत गंभीर होने पर उसे हाॅयर सेंटर रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों की सलाह पर परिजन उसे लेकर लखनऊ चले गए। खास बात यह है कि जिला अस्पताल में अब तक डेंगू वार्ड नहीं बनाया गया है।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के महमूदनगर निवासी संजीत (22) को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। गुरुवार को उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इस पर परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे।
विज्ञापन

यहां चिकित्सक ने उसका इलाज शुरू किया और भर्ती कर लिया। उसके खून की जांच कराई गई। देर शाम आई जांच रिपोर्ट में उसे डेंगू से पीड़ित पाया गया। इसी दौरान उसकी हालत और बिगड़ गई। डाॅक्टर ने उसे लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इससे पहले भी 31 अगस्त को डेंगू का मरीज मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू बुखार के यह है लक्षण
तेज बुखार होना ।
सिर दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना।
पेट में दर्द होना, उल्टी आना।
थकान होना ।
--------------

डेंगू से बचाव
इन दिनों पूरी आस्तीन के कपड़े पहने ।
मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें।
घर के आसपास या घर में पानी जमा न होने दें।
कूलर का पानी रोजाना बदलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed