{"_id":"579ced814f1c1ba61521edb9","slug":"annoying-people-nestled-between-rivers","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदियों के बीच बसे लोग परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदियों के बीच बसे लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते एडीएम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। कटियारी क्षेत्र मे गंगा और रामगंगा नदी उफनाने से नदियों के बीच बसे गांवों के लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। करनपुर अरवल घाट मार्ग पर बनी पुलिया बाढ़ के पानी मे डूब जाने से सुदनीपुर,अदनिया,बरगादापुरवा,छंगापुरवा,भट्टनपुरवा,नौउअनुरवा,यादवपुरवा,आदि गावों के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बीते एक सप्ताह पूर्व डीएम ने ब्लाक मेे बैठक कर सभी प्रधानों को सरकारी धन से एक-एक नाव खरीदने के निर्देश दिये थे। लेकिन प्रशासन के दावे के विपरीत अभी तक एक भी नाव नही खरीदी गई हैं। जिससे नदी पार जाने के लिए ग्रामीणों को 40 किलोमीटर का चक्कर लगाकर बेडीजोर पुल से जाना पड़ रहा है। वहीं बाढ़ क्षेत्र के कोटेदारों को अतिरिक्त राशन भी नही मिला है। एसएफसी के गोदाम प्रभारी के के वर्मा ने बताया कि अभी तक उन्हें कोई अतिरिक्त आवंटन नही मिला है।
विज्ञापन
आठ चौकियों पर लेखपालों की तैनाती, एडीएम ने किया निरीक्षण
शाहाबाद। तहसील क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित नागरिकों को त्वरित सहायता पहुंचाने के लिये चिन्हित की गई आठ चौकियों पर लेखपालों की तैनाती कर दी गई है। तहसीलदार अबुल कलाम ने बताया कि नसोलि गोपाल में संगीत वाजपेयी, मुकेश, सुविधम शंकरपुर में रामदेव राजीव, सुधीर, परेली में बनवारी, वीरेश सिंह अश्वनी कुमार, बीरमपुर में नीरज कुमार, रामवीर सिंह, विनोद कुमार, शिरोमन नगर सुरेश चन्द्र, महेंद्र सिंह, धर्मेन्द्र । इब्राहिम पुर में रमेश राम, नैमिषनन्द, आनंद कुमार, वासित नगर में अनिल श्रीवास्तव, विनीत यादव व उमाकान्त त्रिवेदी तथा परियल में सर्वजीत, अमित रावत व नाबेद अख्तर को आपदा से निपटने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्षेत्र के लगभग 54 गांव गर्रा गोमती की बाढ़ से प्रभावित हैं। सभी बाढ़ चौकियां बेसिक व जूनियर स्कुलों में बनाई गयी है। इधर शनिवार को बाढ़ का जायजा लेने के लिए अपर जिलाधिकार कुंज बिहारी अग्रवाल, एसडीएम पीसी लाल ने मौके पर जाकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन