फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   anna animal

गुस्साए ग्रामीणों ने बंद किए मवेशी

Thu, 13 Jan 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
anna animal
बघौली। ब्लॉक अहिरोरी के ग्राम सभा थोक माधव में किसानों ने 60 अन्ना मवेशियों को गांव के सामुदायिक केंद्र में दो दिन से बंद कर रखा है। इसकी सूचना देने के बाद भी ग्राम विकास अधिकारी दूसरे दिन भी नहीं पहुंचे। सूचना के बाद भी अधिकारियों के न पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने कहा कि एक सप्ताह पहले भी इसी केंद्र में अन्ना मवेशियों को बंद किया गया था।
विज्ञापन

तब ग्राम विकास अधिकारी मनमोहन अग्रवाल और लेखपाल शैलेंद्र कुमार गौतम ने जल्द व्यवस्था करने की बात कहकर मवेशियों को केंद्र से बाहर निकलवा दिया था। इसके बाद से अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सूचना देने के बाद भी पुलिस ने सुनवाई नहीं की। सरवन, अशोक, जसकरन, रमाकांत, पशुराम, मुन्ना समेत तमाम ग्रामीणों ने इस समस्या से जल्द निजात दिलाने की मांग की है। ग्राम विकास अधिकारी मनमोहन ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed