फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Anjuman Islamia initially Ambulance Service

अंजुमन इस्लामियां ने शुरू की एंबुलेंस सेवा

Fri, 24 Jun 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई Updated Fri, 24 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Anjuman Islamia initially Ambulance Service
अंजुमन इस्लामिया में आयोजित कार्यक्रम में बोलते पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
अंजुमन इस्लामियां संस्था ने गुरुवार को एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की। मुन्नेमियां चौराहा स्थित जामा मस्जिद में आयोजित कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही अंजुमन इस्लामियां के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन


घायलों व मरीजों को तत्काल चिकित्सीय सेवा दिलाने के लिए एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की गई। जामा मस्जिद में अंजुमन इस्लामियां के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन ने कार्यक्रम की शुरुआत कराई। जामा मस्जिद के इमाम व खतीब मुफ्ती मोहम्मद इजहार कासमी ने कुरान की तिलावतों को पढ़ा। इसके बाद पूर्व इमाम हाफिज असजद ने हजरत मौलाना के जीवन और अंजुमन के लिए किए गए उनके कार्याें के  बारे में बताया।
विज्ञापन


इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि अंजुमन ने लोगों की मदद के लिए एंबुलेस सेवा को शुरू कर बेहतर कार्य किया है। डा. जेके वर्मा ने कहा कि एंबुलेंस में सभी सेवाएं मुहैया कराई जाएं। अधिवक्ता कुलभूषण सिंह व मोहम्मद  खालिद ने कहा कि एंबुलेंस सेवा धर्म वर्ग से ऊपर उठकर समाज के सभी वर्गाें के गरीबों की मदद में चलाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस में सिर्फ पेट्रोल खर्च लिया जाएगा। ड्राइवर का खर्च अंजुमन संस्था देगी। साथ ही गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को पेट्रोल भी संस्था ही देगी। हाजी वहीद्दुदीन ने कहा कि हजरत मौलाना जो कार्य करना चाहते थे उसी तर्ज पर कमेटी कार्य कर रही है। इस दौरान डा. फहीम फारूकी, डा. शादाब मशकूर, डा. इमरान बेग, डा. नौशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed