{"_id":"5fa97df88ebc3e9bf733cc2a","slug":"anjli-first-hardoi-news-knp593442444","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्याख्यान प्रतियोगिता में अंजली ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्याख्यान प्रतियोगिता में अंजली ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-10- सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित प्रतियोगिता में मौजूद अतिथि व प्रतिभागी। संवाद
व्याख्यान प्रतियोगिता में अंजली रहीं प्रथम
- महिलाओं के उत्थान पर प्रस्तुत किए विचार
संवाद न्यूज एजेंसी
संडीला। समाजसेवी कर्नल आदित्य प्रताप सिंह ने पुरानी गल्ला मंडी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. विभूति सिंह की स्मृति में महिला उत्थान विषयक व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें अंजली चौरसिया पहले स्थान पर रहीं। चिकित्सक डॉ. प्रतीक्षा कटियार व अपर महाधिवक्ता ज्योति सिक्का, संतोष अस्थाना एवं डॉ. विभा सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
डॉ. प्रतीक्षा कटियार ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को समाज के साथ खुद को भी बदलना चाहिए। कर्नल आदित्य सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता का लक्ष्य महिलाओं व बालिकाओं को कुरीतियों से लड़ने के लिए मानसिक रूप से तैयार करना है। व्याख्यान प्रतियोगिता में 200 प्रतिभागी शामिल रहे। प्रतियोगिता में वंदना ने दूसरा व शिवानी सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष महेंद्र कुमार सोनी, सभासद रामजी दोसर, रवि चौधरी, शिवम सिंह व दीपक अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।