{"_id":"671bdbfbc800740821064591","slug":"animal-herders-will-get-50-percent-grant-to-promote-white-revolution-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-121640-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: श्वेत क्रांति को बढ़ावा देने के लिए पशुपालकों को मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: श्वेत क्रांति को बढ़ावा देने के लिए पशुपालकों को मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान
विज्ञापन
हरदोई। देसी गाेवंश के संवर्धन और श्वेत क्रांति को बढ़ावा देने पर पशुपालकों को 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। परियोजना पर कुल 23.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
पशुपालन विभाग की नंदिनी कृषक समृद्ध मिनी योजना का जिले में भी संचालन होगा। योजना से अभी नौ पशुपालकों को लाभान्वित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। सीवीओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि योजना में देसी नस्ल की 10 दुधारू गायों के संवर्धन की अनिवार्यता दी गई है। परियोजना लागत 23.50 लाख में से 11.80 लाख रुपये विभाग अनुदान के रूप में देगा।
शेष रुपये लाभार्थी को मिलेंगे। इसके लिए पशुपालक को ऋण दिलाया जाएगा। देसी गाय के पालन से इन गाय का संवर्धन और दुग्ध उत्पादन बढ़ेगा। ऐसे ही मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना में 8-12 लीटर दूध उत्पादन पर 10,000 और 10-15 लीटर दूध उत्पादन पर 15,000 रुपये प्रोत्साहन राशि दिए जाने के लिए 58 पशुपालकों को लाभान्वित किए जाने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन
सीवीओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि शासन ने दीवाली के बाद गोवर्धन पर पशु आश्रय स्थलों में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भांति कार्यक्रम कराए जाने के निर्देश दिए हैं। गोवर्धन पर गो-पूजन होगा। इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन को पशु आश्रयस्थल व गोशाला में आमंत्रित किया जाएगा।