{"_id":"10ef0a8a2f5ae54ff8893b88473b6a83","slug":"angry-villagers-pradarshan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड के बदले धन उगाही पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड के बदले धन उगाही पर भड़के
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 04 Feb 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके के हन्न पसिगवां में प्राइवेट कंपनी की टीम की
विज्ञापन
ओर से आधार कार्ड बनाने में ग्रामीणों ने दोहरा व्यवहार अपनाने और अवैध धन
उगाही के खिलाफ ग्रामीणों ने हंगामा काटा। इस संबंध में टीम के सदस्यों और
ग्राम प्रधानपति ने इन आरोपों को गलत बताया है।
हन्न पसिगवां गांव में मंगलवार से ग्रामीणों के आधार कार्ड बनाने को एक प्राइवेट कंपनी की टीम ने शिविर लगाया। इस मामले में श्याम सिंह, रवि कुमार, सरोज, विनोद कुमार, अशोक कुमार व बसंती देवी आदि ने मंगलवार को गांव के प्राथमिक स्कूल में प्रदर्शन करते हुए टीम पर दोहरा व्यवहार करने और आधार केवल मौजूदा प्रधान के करीबियों के ही बनाने का आरोप लगाते हुए शिविर को प्रधान के आवास से हटाकर प्राथमिक विद्यालय परिसर या पंचायत भवन में लगाने की मांग की है।
गांव वालोें का आरोप था कि आम ग्रामीण के आधार कार्ड बनाने के बदले में टीम सदस्य तीस-तीस रुपये की वसूली कर रहे हैं। उन्होंने चेताया कि इस पर रोक न लगी तो वह लोग डीएम को भी इसकी लिखित शिकायत भेजेंगे।
इस संबंध में ग्राम प्रधानपति रामनरेश राठौर ने बताया कि समस्त लोगों के कार्ड लाइन लगवाकर बनाए जा रहे हैं। इसके बदले में किसी प्रकार की कोई वसूली नहीं की जा रही है।