फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Angry BSNL staff performance

गुस्साए बीएसएनएल कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 07 Jan 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 07 Jan 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
Angry BSNL staff performance

ज्वाइंट एक्शन कमेटी आफ बीएसएनएल यूनियंस एंड

विज्ञापन
एसोसिएशन आफ नान इक्जिक्यूटिव एंड इक्जिक्यूटिव के राष्ट्रीय आह्वान पर स्थानीय स्तर पर बीएसएनएल कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर बीएसएनएल बचाओ देश बचाओ के नारे के साथ तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन की शुरुआत करते हुए प्रदर्शन किया।

सिविल लाइंस स्थित टेलीफोन एक्सचेंज परिसर में धरना देते हुए कर्मचारी नेता कामरेड वाईपी गुप्ता ने कहा कि विश्व बैंक एवं साम्राज्यवादी ताकतों के दबाव में केंद्र सरकार निजी क्षेत्र कीं दूर संचार कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए बीएसएनएल को तबाह करने पर तुली हुई है, ताकि इसे तबाह करके बेंचने का मंसूबा पूरा किया जा सके।

उन्होंने कहा कि बीएसएनएल की दुर्दशा के पीछे केंद्र सरकार की निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने वाली नीतियां है। बीएसएनएल कर्मचारी अपनी अंतिम सांस तक संघर्ष करते हुए बीएसएनएल को बिकने नहीं देंगे। सुनील त्रिपाठी ने कहा कि अब समय आ गया है, जब देश की जनता को भी एकजुट होकर बीएसएनएल बचाने के आगे आना चाहिए है और इस बात को लेकर सरकार को जवाब देना चाहिए कि आखिर बीएसएनएल का नुकसान पहुंचाने वाली नीतियां क्यों चलाई जा रही हैं।

इस मौके पर गया सरन तिवारी, संतराम, मदन पाल, मासूम अली, राममूर्ति, सुधा रानी, राजेंद्र, राधेश्याम, राजकरन सिंह, प्रेम कुमार गुप्ता, राकेश मिश्रा, महबूब अली, आरके अवस्थी, केके शुक्ला आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed