फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Angry at her mother's scolding, the student hanged herself to death.

Hardoi News: मां की डांट से नाराज छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 11 Oct 2025 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Angry at her mother's scolding, the student hanged herself to death.
- टड़ियावां थाना क्षेत्र के खड़रौआ गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के खड़रौआ गांव में शुक्रवार देर शाम किशोरी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव फंदे से उतरवाया। चर्चा है कि मां की डांट से नाराज होकर किशोरी ने खुदकुशी की है।
खड़रौआ निवासी बृजभूषण उर्फ सोनू मिश्रा की पुत्री दीक्षा (16) कक्षा 10 की छात्रा थी। बृजभूषण के मुताबिक शुक्रवार देर शाम दीक्षा कमरे में चली गई। जब देर तक वह बाहर नहीं आई तो उसकी मां ने आवाज लगाई गई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। वह कमरे की ओर गईं तो कमरे का दरवाजा बंद मिला।
विज्ञापन

झांक के देखने पर दीक्षा का शव दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ का शव बाहर निकाला। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। मृतका तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर पर थी। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर दूसरी ओर गांव में चर्चा है कि परिजन उसे पढ़ाई में ध्यान लगाने को कहते थे। इससे वह नाराज रहती थी। शुक्रवार को भी इसी बात को लेकर मां ने दीक्षा को डांट दिया था। हालांकि परिजन घटना की वजह पर चुप्पी साधे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed