{"_id":"65d4f065ce51a6abe1040efd","slug":"angered-by-the-firing-people-created-a-jam-report-on-three-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-110829-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फायरिंग से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फायरिंग से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, तीन पर रिपोर्ट
Wed, 21 Feb 2024 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बावन चुंगी पर साेमवार रात जमकर हंगामा हुआ। गाड़ी निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी, जिससे आक्रोश फैल गया।
नाराज क्षेत्रीय लोगों ने बावन चुंगी पर जाम लगाकर नारेबाजी करना शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर के बावन चुंगी निवासी दीपक कुमार गुप्ता के मुताबिक सोमवार रात लगभग 10 बजे वह अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी बीच सांडी रोड निवासी आनंद शुक्ला लाइसेंसी और अवैध शस्त्र लेकर आ गए। उसके साथ साहिल मिश्रा और निहित मिश्रा एडवोकेट भी थे, जो गाली गलौज करने लगे। इसी बीच आनंद शुक्ला ने लाइसेंसी दुनाली बंदूक से चार-पांच फायर सचिन गुप्ता उर्फ रिशू के घर के बाहर कर दिए।
विज्ञापन
इसके बाद रिशू को दौड़ा लिया। इस बीच रिशू उनके घर में घुस गया और किसी तरह जान बचाई। दरअसल कुछ दिन पहले गाड़ी निकालने को लेकर आनंद शुक्ला और सचिन गुप्ता के बीच विवाद हुआ था। इसी के बाद सोमवार रात भी विवाद हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई।
आक्रोशित लोगों ने बावन चुंगी पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की। इसी बीच शहर कोतवाल संजय पांडेय मौके पर पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने के प्रति आश्वस्त किया। इसके बाद जाम खुल गया। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फायरिंग की बात से उन्होंने इन्कार किया।