{"_id":"69a7018b1bffce3bc50988ba","slug":"anger-over-setting-holika-on-fire-before-the-auspicious-time-police-took-charge-of-the-matter-hardoi-news-c-213-1-hra1001-145853-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मुहूर्त से पहले होलिका में आग लगाने से रोष, पुलिस ने संभाला मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मुहूर्त से पहले होलिका में आग लगाने से रोष, पुलिस ने संभाला मामला
विज्ञापन
फोटो 04: सिमौर गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
पिहानी। सिमौर गांव में मंगलवार सुबह एक युवक ने गांव की पारंपरिक होलिका में मुहूर्त से पहले ही आग लगा दी। इस कारण तनाव की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोबारा लकड़ी मंगवाकर होलिका लगवाई और माहौल खराब होने से बचा लिया ।
सिमौर गांव के देव शर्मा ने पुलिस में शिकायत की। बताया कि गांव के सागर ताल के किनारे ग्रामीण वर्षों से होली रखते आ रहे हैं। इस बार भी होलिका लगाई गई थी। आरोप है कि मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे गांव के ही एक युवक ने होलिका में आग लगा दी। इसकी जानकारी पर ग्रामीण एकत्र हो गए।
ग्रामीणों का कहना है कि होलिका पूजन और दहन का एक निश्चित समय और विधि होती है जिसे समय से पहले जलाकर दूषित किया गया है। शिकायती पत्र में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। सीओ अजीत चौहान ने बताया कि दोबारा लकड़ी लगवाकर होलिका तैयार कर दी गई है। गांव में पुलिस बल तैनात है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।