{"_id":"f415906ba6e0718a9a84c892beb00f48","slug":"anganwadi-centers-lock-hanging-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्रों पर लटक रहा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्रों पर लटक रहा ताला
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 27 Mar 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफसरों की लापरवाही से आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनमानी हो रही है। गुरुवार को कुछ केेंद्रों का जायजा लिया तो हकीकत सामने आ गई।
विज्ञापन
उदरा नेवलिया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर सुबह साढ़े दस बजे बच्चे नदारद थे।
सहायिका कमरे के बाहर बैठी मिली। पूछने पर बोली कि कार्यकत्री कभी-कभी आती हैं। इधर, एक गांव में स्थित दो केंद्रों पर ताला लटकता मिला। घमेड़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर सुबह 10:48 बजे ताला लगा मिला।
लोगों ने बताया कि यह केेंद्र कभी कभार खुलता है। पूर्वाह्न 11 बजे पहुंतेरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकत्री बैठी थी, पर कोई बच्चा नहीं था। बताया कि कई बार कहने के बावजूद अभिभावक बच्चे भेजते नहीं।
पूर्वाह्न 11:15 पर खुरेहना स्थित केंद्र बंद मिला। इस बाबत डीपीओ प्रकाश चौरसिया ने बताया कि कई आंगनबाड़ी केंद्रों के बंद होने की शिकायत मिली हैं। औचक निरीक्षण किया जाएगा। यदि मौके पर कोई बंद मिला तो कार्रवाई की जाएगी।