{"_id":"5a283b874f1c1bce408bb74d","slug":"anganbadi-worker-took-mashal-march-and-block-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":" आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाल लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाल लगाया जाम
हरदाेई
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
सिनेमा चौराहे पर जाम लगाती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ के बैनर तले चल रहा धरना प्रदर्शन व कलमबंद हड़ताल 46वें दिन मशाल जुलूस में तब्दील हो गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर से मशाल जुलूस निकालकर नारेबाजी की। सिनेमा रोड पर जाम भी लगाया।
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने एवं 18000 से अधिक मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का प्रदर्शन कलक्ट्रेट परिसर में जारी है। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर से गगनभेदी नारेबाजी के साथ जुलूस शुरू किया। ये सोल्जर बोर्ड चौराहा होकर सिनेमा चौराहे पहुंचा। जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष रीता सिंह ने कहा कि उपेक्षा की दृष्टि से देखे जाने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शोषित महसूस कर रही हैं। सरकार ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया था लेकिन इसे पूरा नहीं किया है। करीब 20 मिनट जाम लगाने के कार्यकर्ता भाजपा संासद अंशुल वर्मा के आवास पहुंची। उन्होंने सांसद को मांगों से अवगत कराकर न्याय दिलाने की मांग की। सांसद ने उनकी बात संबंधित विभागीय मंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पुष्पा देवी, पूनम, सुमन सिंह, गुड़िया श्रीवास्तव, किरन बाजपेई, गीता मिश्रा, सुषमा, पुष्पा, शोभा यादव, सुरजीत वर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन