फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   anganbadi center under tree

भवन नहीं पेड़ के नीचे बैठ रहे दो केंद्रों के बच्चे

Wed, 27 Apr 2022 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
anganbadi center under tree
फोटो-18- विद्यालय परिसर में बैठे बच्चे - फोटो : HARDOI
शाहाबाद। ब्लॉक के गांव नरहाई में दो आंगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक स्कूल परिसर में लगे पेड़ के नीचे संचालित किए जा रहे हैं। स्कूल में कोई कक्ष खाली न होने से हर मौसम में यही हाल रहता है। जिसके कारण बच्चों, गर्भवती महिलाओं को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम पर सात माह से तीन वर्ष तक के 95 बच्चे और तीन साल से छह साल तक के 87 बच्चे नामांकित हैं। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र सेकंड पर सात माह से तीन वर्ष तक के 87 बच्चे और तीन से छह वर्ष के 75 बच्चे नामांकित हैं। आंगनबाड़ी केंद्र की सभी गतिविधियां प्राथमिक विद्यालय नरहाई परिसर में लगे पेड़ के नीचे संचालित करनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

दोनों केंद्र प्रभारी अर्चना तिवारी व गीता देवी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में अधिक बच्चे होने के कारण कोई कक्ष उपलब्ध नहीं हो पाता। बताया कि पुराना जर्जर स्टोर है, जिसमें हम शासन से मिलने वाली सामग्री अभिलेख आदि सामान रखते हैं। चार दिन पहले एक सांप निकला था। जिसके कारण केंद्र के बच्चे और महिला कर्मी काफी भयभीत हैं। उनका कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र की बिल्डिंग बनाने के लिए कई बार नाप भी हो चुकी है, पर अब तक निर्माण शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed