फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ...and Jai Prakash will be the senior most MP from UP, hope for progress

Hardoi News: ...और यूपी से सबसे वरिष्ठ सांसद होंगे जय प्रकाश, तरक्की की उम्मीद

Wed, 05 Jun 2024 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
...and Jai Prakash will be the senior most MP from UP, hope for progress
हरदोई। हरदोई लोकसभा क्षेत्र का परिणाम घोषित होते ही चुनाव में जीते जय प्रकाश ने कई अनूठे रिकॉर्ड बना दिए हैं। हरदोई लोकसभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा पांच बार सांसद होने का रिकॉर्ड उनके नाम हो गया है, तो सुल्तानपुर से मेनका गांधी के चुनाव हार जाने के बाद अब वह उत्तर प्रदेश से संसद में सबसे वरिष्ठ सांसद होंगे।
विज्ञापन

उनसे वरिष्ठ सांसदों में शुमार संतोष गंगवार, वीरेंद्र सिंह मस्त और बृजभूषण शरण सिंह को इस बार टिकट मिला था। जय प्रकाश सातवीं बार सांसद चुने गए हैं। इससे पहले वह पांच बार लोकसभा के और एक बार राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं। ऐसे में अब उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाकर तरक्की दिए जाने की उम्मीद भी समर्थकों को है।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे जय प्रकाश ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर हरदोई से सबसे ज्यादा चार बार सांसद रहने के किंदरलाल के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। किंदरलाल ने 1962, 1967, 1971 और 1984 का चुनाव हरदोई सीट से जीता था। जय प्रकाश ने पहला चुनाव 1991 में भाजपा के टिकट पर और दूसरा चुनाव 1996 में भी भाजपा के टिकट पर जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

1998 के चुनाव में वह सपा प्रत्याशी ऊषा वर्मा से हार गए थे, लेकिन 1999 के चुनाव में भाजपा और लोकतांत्रिक कांग्रेस के गठबंधन प्रत्याशी के रूप में वह फिर से हरदोई से जीते थे। वर्ष 2004 में वह सपा के टिकट पर मोहनलाल गंज से सांसद चुने गए थे। वर्ष 2009 में बसपा के टिकट पर वह राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। 2019 में वह फिर से भाजपा के टिकट पर हरदोई से सांसद बने थे। इस बार भी वह चुनाव जीतने में कामयाब रहे। इस तरह वह हरदोई से पांच बार संसद पहुंचने वाले इकलौते नेता बन गए हैं।


जय प्रकाश के राजनीतिक कैरियर पर नजर डालें तो उन्होंने खुद दस चुनाव लड़े हैं। इनमें से नौ लोकसभा चुनाव और एक राज्य सभा चुनाव उन्होंने लड़ा। छह बार लोकसभा चुनाव और एक बार राज्यसभा चुनाव जीतने में कामयाब रहे। वर्ष 1998 में हरदोई से भाजपा के टिकट पर, 2009 में मोहनलालगंज से बसपा के टिकट पर और 2014 में मिश्रिख से सपा के टिकट पर चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed