फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Anarchists pelted stones at Hardoi-Vandebharat train

Hardoi News: हरदोई-वंदेभारत ट्रेन पर अराजकतत्व ने की पत्थरबाजी

Mon, 16 Dec 2024 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 16 Dec 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Anarchists pelted stones at Hardoi-Vandebharat train
फोटो-21- वंदेभारत एक्सप्रेस के कोच की खिड़की का टूटा शीशा। स्रोतः विभाग
विज्ञापन

लखनऊ के आलमनगर यार्ड की घटना, संडीला आरपीएफ को भी दिए गए जांच के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। आलमनगर स्टेशन से पहले यार्ड के पास वंदेभारत एक्सप्रेस को एक बार फिर अराजकतत्वों ने निशाना बनाया। ट्रेन पर पत्थर फेंकने से एक कोच का शीशा टूट गया। घटना में कोई यात्री चुटहिल नहीं हुआ है। मामले में लखनऊ मंडल ने संडीला आरपीएफ को भी जांच के निर्देश दिए हैं।
देहरादून से चलकर लखनऊ जा रही 22546 वंदे भारत एक्सप्रेस के काकोरी से निकलने के बाद आलमनगर स्टेशन के यार्ड तक पहुंची तो किसी अराजकतत्व ने ट्रेन पर पत्थर फेंककर मारा। 13 दिसंबर की रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर ट्रेन के C-4 कोच पर पत्थर फेंका गया। पत्थर से C-4 कोच की सीट संख्या 34 की खिड़की पर लगा कांच टूट गया।
विज्ञापन

यात्रियों ने मामले की सूचना ट्रेन में स्कोर्ट कर रही आरपीएफ टीम को दी। स्कोर्ट में शामिल आरपीएफ के हेड कांस्टेबल रविंद्र सिंह व कांस्टेबल जय सिंह ने सूचना मिलते ही इसकी जानकारी रात करीब 11:25 बजे आरपीएफ की संडीला पोस्ट, मुरादाबाद मंडल व लखनऊ मंडल को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ पहुंचने पर ट्रेन के कोच की जांच की गई। अब इस मामले में जांच शुरू हो गई है। संडीला आरपीएफ प्रभारी हुकुम सिंह मीणा ने बताया कि अभियोग लखनऊ मंडल के आलमनगर स्टेशन पर पंजीकृत किया जाएगा। हालांकि जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसलिए मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed