{"_id":"57a629974f1c1ba8672ba11b","slug":"amrit-scheme-extinguished-with-the-city-s-thirst","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत योजना से बुझेगी शहर की प्यास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत योजना से बुझेगी शहर की प्यास
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sat, 06 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
बाोर्ड बैठक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। अमृत योजना से शहर के लोगों की प्यास बुझेगी। जल निगम नलकूप लगाने के साथ पाइप लाइन भी बिछाएगा। शनिवार को पालिका बोर्ड की बैठक में अध्यक्ष मीना अग्रवाल ने यह जानकारी दी। बैठक में बोर्ड ने शहर की सीमा विस्तार और कोयलबाग और आवास विकास ए ब्लाक पार्क के सुंदरीकरण पर भी मुहर लगा दी।
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की बैठक शनिवार को अध्यक्ष मीना अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें बताया गया कि शहर को अमृत योजना में शामिल कर लिया गया है। इसके अलावा पार्कों एवं ग्रीन स्पेस की कार्ययोजना के लिए कोयलबाग कालोनी पार्क व आवास विकास ए ब्लाक स्थित पार्क की डीपीआर बनाने को मंजूरी दी गई। अध्यक्ष मीना अग्रवाल ने कहा कि अमृत योजना से विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार 50 प्रतिशत, राज्य सरकार 30 प्रतिशत धनराशि देगी। 20 प्रतिशत धनराशि नगर पालिका को व्यय करनी होगी।
विज्ञापन
अध्यक्ष ने कहा कि अमृत योजना के तहत जल निगम पाइप लाइन बिछाने के साथ नलकूप की व्यवस्था करेगा। इसके लिए शहर को आठ जोन में बांटा जाएगा। बालिका इंटर कालेज में एक जलाशय एवं नलकूप का प्रस्ताव किया गया। इससे वार्ड संख्या 11 कृष्ण नगरिया, देविन पुरवा व वार्ड संख्या तीन लक्ष्मी पुरवा व इससे संबद्ध सारा क्षेत्र पेयजल व्यवस्था से संतृप्त हो जाएंगे। शहर में कहीं भी पेयजल की दिक्कत नहीं रहेगी। इसके अलावा शहर की सीमा विस्तार की स्वीकृति भी बोर्ड ने दे दी। इसके लिए अध्यक्ष और ईओ को अधिकृत किया गया। पूर्व चेयरमैन उमेश अग्रवाल ने कहा कि नगर में विकास व सुंदरीकरण की कोई कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी पप्पू गुप्ता के अलावा ज्योति प्रकाश सिन्हा, रजत मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, सुशील कुमार, जमील अहमद, सुमन वर्मा, कल्पना तिवारी, हरिप्रताप सिंह, अल्पना वर्मा, आशीष गुप्ता, फखरुल इस्लाम, शैल सिंह, वेद प्रकाश मिश्रा, बालेश्वर मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।