{"_id":"5751cb464f1c1b2438109b74","slug":"amethyst-pulled-from-the-pond-shrine-archeology-team-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमुनिया के तालाब से निकला तीर्थ, पुरातत्व टीम आएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमुनिया के तालाब से निकला तीर्थ, पुरातत्व टीम आएगी
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Fri, 03 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
अहिरोरी ब्लाक के ग्राम जमुनिया जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। अहिरोरी ब्लाक के ग्राम जमुनिया में तालाब खुदाई के दौरान मिली सीढ़ियों व ऊंचे टीले देखकर यहां पर प्राचीन तीर्थ की संभावना के मद्देनजर जिलाधिकारी ने स्थल का जायजा लिया। डीएम ने शीघ्र ही पुरातत्व विभाग की टीम को यहां भेजने की बात कही है। कहा कि पुरातत्व विभाग की रिपोर्ट के बाद ही यहां विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
ग्राम सभा जमुनिया के प्रधान गोविंद प्रसाद मनरेगा के तहत सात दिन से एक तालाब की खुदाई करवा रहे हैं। इस तालाब की खुदाई में सीढ़ियां मिलने का क्रम शुरू होने के बाद आठ सीढ़ियां निकल आईं। बीच में बीच में पानी का स्रोत भी साफ नजर आने लगा है।
विज्ञापन
इसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है, यहां पर प्राचीन कोई तीर्थ रहा होगा, जो कि बरसात के दिनों में आसपास की मिट्टी आने के आने के कोई ऊंचा टीला बन गया था। खुदाई के बाद इसकी असलियत का पता चल सका।
विज्ञापन
क्षेत्र के बुजुर्गों का कहना है कि यहां पर ब्रम्हावर्त तीर्थ था, इसकी खुदाई होने पर इसका स्वरूप एकदम उजागर हो गया। देखने के लिए यहां सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। इस समय तीर्थ क्षेत्र में कोतूहल का विषय बना हुआ है ।
शुक्रवार को जिलाधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंच मौके का जायजा लिया और प्रधान से यहां पर सौर ऊर्जा लाइट लगवाने को कहा। जिलाधिकारी ने बताया कि पुरातत्व विभाग टीम को यहां पर भेजेंगे। इसका जायजा लेकर वह जैसा भी निर्णय लेगी, उसके मुताबिक यहां पर विकास कार्य कराए जाएंगे