फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ambulance arrives after delivery in e-rickshaw

Hardoi News: ई-रिक्शा में प्रसव के बाद आई एंबुलेंस

Sat, 16 May 2026 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Ambulance arrives after delivery in e-rickshaw
मल्लावां। प्रसव पीड़ा होने पर गर्भवती को सीएचसी कछौना ले जाया गया। शनिवार दोपहर उसे हरदोई रेफर कर दिया गया। साथ गई आशा ने एंबुलेंस को फोन किया। कुछ देर इंतजार के बाद यह लोग ई-रिक्शा से मल्लावां जाने को निकले। रास्ते में ई-रिक्शा में ही प्रसव हो गया। इसी बीच एंबुलेंस भी आ गई। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन



कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौसगंज निवासी विमलेश की पत्नी श्रीमती (25) गर्भवती थीं। विमलेश ने बताया कि शनिवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर गांव की आशा मीनाक्षी के साथ उन्हें कछौना सीएचसी ले गए थे। यहां श्रीमती को भर्ती कर लिया गया था। दोपहर में यहां से श्रीमती को हरदोई रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस के लिए आशा ने 102 नंबर पर 1:40 बजे कॉल की। कुछ देर इंतजार के बाद एंबुलेंस नहीं आई तो विमलेश आशा की मदद से मीनाक्षी को ई-रिक्शा से मल्लावां ले जाने को निकल पड़े। मल्लावां नगर में संडीला सड़क पर रेलवे क्रॉसिंग के पास ई-रिक्शा में ही 2:15 बजे ई-रिक्शा में ही महिला का प्रसव हो गया। इसी दौरान पीछे से एंबुलेंस लेकर चालक संजय और ईएमटी रीमा मौके पर पहुंच गईं। एंबुलेंस कर्मियों ने प्रसूता और नवजात को सीएचसी मल्लावां में भर्ती कराया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. जीतेंद्र पटेल ने बताया कि जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed