फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ambedkar 's statue damaged villagers boil

अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में उबाल

Tue, 21 Apr 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 21 Apr 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar 's statue damaged villagers boil

पिहानी के  ग्राम अब्दुल्ला नगर के अंबेडकर पार्क में

विज्ञापन
जबरन रास्ता निकालने के विवाद में बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी गई। इससे खफा ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को ज्ञापन देकर अवैध मार्ग का निर्माण रोकने एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध जताने आए दिनेश ने बताया कि रविवार की रात गांव के अंबेडकर पार्क में ग्राम प्रधान लज्जा राम, मनीराम, आमीन बेग, सलीम बेग, अदुल मनी, सहीम बेग आदि जेसीबी से जबरन मिट्टी डालकर अवैध रूप से रास्ता बनाने लगे।

ग्रामीणों ने विरोध किया तो असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही पार्क  में तोड़ फोड़  की। पार्क में लगा झंडा आदि तोड़ दिया और बाबा साहब की दाहिनी बाजू को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन के बाद डीएम रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपा।

इसमें अवैध रास्ते का निर्माण रोके जाने एवं बाबा साहब के पार्क और उनकी मूर्ति को क्षति पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों में पिंकू, कमलेश कुमार, दयाराम, सुनील कुमार, लालाराम, मुन्ना लाल, नीक लाल, राजेश कुमार, अशोक कुमार, सत्येंद्र कुमार, बलिकांत, प्यारे लाल, रामधार, कृष्ण कुमार, कमलेश शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed