{"_id":"5e95e8948ebc3e728a437dc1","slug":"ambedkar-hardoi-news-knp555239255","type":"story","status":"publish","title_hn":"129वीं जयंती पर श्रद्धा के साथ याद किए गए डॉ. आंबेडकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
129वीं जयंती पर श्रद्धा के साथ याद किए गए डॉ. आंबेडकर
विज्ञापन
फटो-19- सवायजपुर स्थित अपने आवास पर डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते विधायक माधवेंद्?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। संविधान रचयिता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 129वीं जयंती मंगलवार को सादगी के साथ मनाई गई। लॉकडाउन लागू होने के चलते नेताओं, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व अन्य लोगों ने घरों व कार्यालयों पर ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा के साथ याद किया।
सवायजपुर प्रतिनिधि के अनुसार विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने मंगलवार को कस्बा स्थित आवास पर आंबेडकर जयंती मनाई। डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ ही विधायक ने पांच जरूरतमंदों को राशन सामग्री, मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए। साथ ही आमजन को सोशल डिस्टेंसिंग व लॉकडाउन का पालन करने के लिए प्रेरित किया। यहां प्रदेश गन्ना संघ के निदेशक धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी व दीपांशु आदि मौजूद रहे।
मल्लावां प्रतिनिधि के अनुसार विधायक आशीष सिंह आशू ने देवमनपुर स्थित आवास पर आंबेडकर जयंती मनाई। इसी तरह भाजपा नेता राजेश पाठक ने नगर पालिका चेयरमैन अंकित जायसवाल, पूर्व चैयरमैन अजय मुंशी ने अपने अपने आवास पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वहीं इलीट कॉलेज ऑफ फार्मेसी में प्रबंध निदेशक विनीत सिंह, राजेश्वरी, अनिल कुमार, फार्मेसी कॉलेज शाहपुर गंगा में निदेशक पुरणेंद्र सिंह, आदर्श कॉन्वेंट विद्यालय में अमृत लाल दीक्षित ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
बावन प्रतिनिधि के अनुसार स्वामी कल्याणानंद महाविद्यालय न्यौरादेव में संस्थापक और विहिप के प्रांतीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, अवध क्षेत्र के प्रांत सेवा प्रमुख देवेंद्र मिश्र, बजरंग दल प्रखंड के सह संयोजक अंकित यादव, आचार्य अजीत मिश्रा, प्राचार्य वंदना, महेश वर्मा, रमेश ने सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए आंबेडकर जयंती मनाई और बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सांडी प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव राजपूत व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश चंद्र गुप्त ने अपने-अपने आवास पर डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई। कस्बा स्थिति एलोरा बुद्घ विहार में प्रबंधक सुरेंद्र त्यागी समेत राजपाल वाल्मीक, उमेश गुप्ता व अनिल गुप्ता ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
संडीला प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा जिला उपाध्यक्ष सिद्ध प्रताप मौर्य ने लॉक डाउन का पालन करते मंगलवार को अपने आवास पर बाबा साहब की जयंती मनाई। सिद्ध प्रताप मौर्य समेत भास्कर पांडेय, राजेंद्र गांधी व विष्णु चंद्र गुप्ता ने भी डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। ग्राम पंचायत सांक में आंबेडकर यूथ फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी रोहित सिंह भारती के आवास पर डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई गई।
शाहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को नगर की काशीराम कालोनी में वीरेंद्र गौतम ने, मोहल्ला नेकोजई में कांग्रेस कार्यालय पर विधान सभा प्रभारी डॉ. अजीमुश्शान, मोहल्ला सुलेमानी में रतिराम गौतम, मोहल्ला गिगियानी में रामनाथ गौतम, शिवराज सिंह व रामनरेश आदि ने सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन करते हुए बाबा साहब की जयंती मनाई। भाजपा नेताओं ने भी अपने आवास पर डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई।