{"_id":"65f85f43e4fe980f9b0b9ab9","slug":"amar-ujala-village-festival-holi-of-flowers-played-in-abundance-in-phagun-utsav-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला गांव महोत्सव: फागुनोत्सव में खूब खेली गई फूलों की होली, राधा-कृष्ण वेशभूषा में बच्चों ने जमाया रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला गांव महोत्सव: फागुनोत्सव में खूब खेली गई फूलों की होली, राधा-कृष्ण वेशभूषा में बच्चों ने जमाया रंग
Mon, 18 Mar 2024 09:48 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 18 Mar 2024 09:48 PM IST
सार
गांधी मैदान में फागुनोत्सव में आर्यश श्रीवास्तव ने कृष्ण और शानवी प्रजापति ने राधा की सजीव झांकी का मंचन किया।
विज्ञापन
अमर उजाला गांव महोत्सव की शाम फागुनोत्सव के नाम रही
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला गांव महोत्सव की शाम फागुनोत्सव के नाम रही। फागुनोत्सव में राधा-कृष्ण की वेशभूषा में शामिल बच्चों संग महिलाओं ने मनाई होली। आज बिरज में होरी रे रसिया... पर पूरा पंडाल फूलों से होली के रंग में रंग गया।
विज्ञापन
गांधी मैदान में फागुनोत्सव में आर्यश श्रीवास्तव ने कृष्ण और शानवी प्रजापति ने राधा की सजीव झांकी का मंचन किया। फूलों की होली में रागिनी तिवारी, डॉ. चित्रा मिश्रा, शैलबाला शुक्ला, रीना गुप्ता, सीमा गौर, रेनू शुक्ला, नीलम सिंह, प्रीती तिवारी, शिल्पी पांडेय, मधु निगम, वंदना, निरमा देवी, आरती अवस्थी, कल्पना गुप्ता, मानसी द्विवेदी, सपना, मोनिका, मधु कश्यप, वानी मिश्रा, श्रेया मिश्रा, अर्तिका सिंह आदि ने होली गीतों की धुनों पर खूब होली खेली।
विज्ञापन
फागुनोत्सव का शुभारंभ मुस्कान, व्योम, दिव्यांशी वर्मा और अंजली की ओर से गणेश वंदना से हुआ। सीमा गौर ने भजन, रेनू शुक्ला ने फागुन गीत, उज्जस्वी कटियार, अर्तिका सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। कुमुदनी तिवारी, रेशमा गुप्ता, सीमा सिंह, विनीता पांडेय, मीरा सिंह, अनामिका सिंह, अनीता मिश्रा, नीलम सिंह, परनिता बाजपेयी व अनन्या मिश्रा आदि ने भी फागुन गीत सुनाए और फूलों की होली में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन