फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Aman took four wickets to give New Heights-11 victory

Hardoi News: अमन ने चार विकेट चटका कर न्यू हाइट्स-11 को दिलाई जीत

Thu, 01 May 2025 10:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 01 May 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Aman took four wickets to give New Heights-11 victory
स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी। स्रोतः विभाग - फोटो : स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी। स्रोतः विभाग
फोटो-24- स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी। स्रोतः विभाग
विज्ञापन

- अविरल के 55 रनों के योगदान ने सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया
- 20 वें ओवर में 106 रन पर ऑल आउट हो गई जाॅनसन-11
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। अखिलेश अग्रवाल मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का आखिरी लीग मैच बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। न्यू हाइट्स स्कूल-11 और जॉनसन-11 के बीच हुए मैच में न्यू हाइट्स स्कूल-11 की टीम के गेंदबाजाें ने शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम ने 99 रनों से जीत दर्ज की।
स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मैच में न्यू हाइट्स स्कूल-11 ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 30.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 205 रन का स्कोर दिया। अविरल ने 55, समर प्रताप ने 26 व रोहित ने 25 रनों का योगदान किया। जॉनसन-11 के गेंदबाज सानिध्य व नितिन ने 3-3, मानस मिश्रा ने 2, अतुल व शिवांशु ने 1-1 विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जॉनसन-11 की टीम 20.4 ओवर में 106 रन पर ऑल आउट होकर 99 रनों से मैच हार गई। अर्पित ने 33, नितिन ने 14 व अनिकेत ने 11 रन बनाए। न्यू हाइट्स स्कूल-11 के अमन पाल ने 6 ओवर में 35 रन देकर 4 विकेट लिए। रजत पटेल ने भी 3 और कोमल सिंह ने 1 विकेट लिया। 2 खिलाड़ी रन आउट हुए। मैन आफ द मैच अमन पाल को बेहतरीन गेंदबाजी के लिए दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंक तालिका में बेहतरीन रन रेट होने पर 8 अप्रैल को फाइनल मैच जॉनसन-11 और न्यू हाइट्स स्कूल-11 के बीच खेला जाएगा। अंपायरिंग सूर्य प्रताप सिंह व शिवम मिश्रा ने और स्कोरिंग सूरज तिवारी ने की। मैच के दौरान मुख्य आयोजक अर्जित मित्तल और राधा कृष्ण गुप्ता , महताब अहमद, अनंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed