{"_id":"6686d758f82601563e056250","slug":"aman-murder-case-main-accused-along-with-brother-injured-by-police-bullet-in-encounter-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-116547-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमन हत्याकांड : मुख्य आरोपी भाई समेत मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमन हत्याकांड : मुख्य आरोपी भाई समेत मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल
विज्ञापन
पाली/शाहाबाद (हरदोई)। पाली थाना क्षेत्र के अमन हत्याकांड के मुख्य आरोपी और उसके भाई से पुलिस की मुठभेड़ शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के करीमनगर गांव के पास हो गई। पुलिस की गोली पैर में लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए। इनका एक साथी बाइक समेत मौके से भागने में कामयाब रहा। मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं।
29 जून की रात पाली थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव में छोटे राजपूत के मकान पर लेनदेन के विवाद में धावा बोल दिया गया था। इस दौरान छोटे राजपूत के पुत्र अमन राजपूत की हत्या कर दी गई थी। घटना में छोटे राजपूत, पत्नी दयावती, गर्भवती पुत्री पूजा और दामाद राजवीर घायल हो गए थे। अमन के ताऊ की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
30 जून की रात में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तीन आरोपी फरार थे। एसपी केसी गोस्वामी के मुताबिक पाली के प्रभारी निरीक्षक आलोकमणि त्रिपाठी को बृहस्पतिवार दोपहर मुखबिर से जानकारी मिली कि घटना का मुख्य आरोपी अपने साथियों के साथ बाइक से कहीं भागने की फिराक में है। इस पर एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ आरोपियों की घेराबंदी की गई।
विज्ञापन
अल्हापुर शाहाबाद तिराहे पर पुलिस को देखकर यह लोग फायरिंग करने लगे और भाग निकले। कुछ देर बाद पुलिस ने इन्हें करीमनगर गांव में नर्मदा मंदिर के पीछे घेर लिया। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से मुख्य आरोपी रिजवान और उसका भाई इश्तियाक घायल हो गया। इनका एक साथी बाइक समेत मौके से भाग निकला। घायल हुए हत्यारोपियों के पास से दो तमंचे और चार कारतूस और चार खोखे बरामद किए गए हैं। घायलों को शाहाबाद सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस कार्रवाई में सिपाही अंकित तोमर और श्याम सुंदर भी घायल हुए हैं।
अमन के ताऊ की तहरीर पर अबरार अली, उसके तीन पुत्रों रिजवान, इश्तियाक और रहमान, दो भतीजों तौफीक और जावेद व शाहाबाद के सरॉय निवासी रिजवान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। घटना के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सरॉय निवासी रिजवान, खेमपुर निवासी अबरार उसके पुत्र रहमान और भतीजे तौफीक को गिरफ्तार कर लिया था। इनमें से रिजवान और ताफीक को पुलिस की गोली भी लगी थी। बृहस्पतिवार को इस्तियाक और रिजवान भी पुलिस की गोली से घायल हो गए और पकड़ लिए गए। अब इस मामले में जावेद की तलाश पुलिस को है।