फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Allow only real public representatives in the meeting

Hardoi News: बैठक में वास्तविक जनप्रतिनिधियों को ही दें अनुमति

Thu, 27 Feb 2025 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 27 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Allow only real public representatives in the meeting
- ग्राम्य विकास विभाग की बैठक में बीडीओ को डीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। क्षेत्र पंचायत की बैठकों में वास्तविक जन प्रतिनिधियों को ही बीडीओ अनुमति दें। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बृहस्पतिवार को ग्राम्य विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का ही सदन होता है। कहा कि मनरेगा में दस लाख रुपये की लागत वाले कामों की ब्लॉकवार सूची तैयार कराई जाएगी।
स्वामी विवेकानंद सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि मनरेगा में दस लाख रुपये की लागत वाले कामों की ब्लॉकवार सूची तैयार करा ली जाए। राशन की दुकानों के आवंटन में शासनादेश का पालन सुनिश्चित किया जाए। निर्णय तहसील स्तरीय समिति से लिया जाएगा। चयन ग्राम सभा की खुली बैठक में कराया जाए।
विज्ञापन

बीडीओ की ओर से प्रस्ताव को दो सप्ताह में तहसील स्तरीय समिति को भेज दिया जाए और एसडीएम 15 दिन में चयन समिति की बैठक कर कार्रवाई पूरी करेंगे। प्रस्ताव से पहले आवेदकों की पात्रता जांच ली जाया करें। प्रधान के पारिवारिक सदस्य के पक्ष में प्रस्ताव न किए जाए और इस संबंध में सभी पूर्ति निरीक्षकों से प्रमाण पत्र भी लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास प्लस पर पात्रता हेतु सर्वे का काम तेजी से कराया जाए। ग्राम पंचायतों में दो-दो बैठकें अवश्य कर ली जाए। टड़ियावां, पिहानी और कछौना ब्लॉक लगातार खराब रैंकिंग पर बीडीओ से नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed