फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Allegations of irregularities in housing eligibility meeting

Hardoi News: आवास पात्रता बैठक में अनियमितता का आरोप

Mon, 22 Jun 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in housing eligibility meeting
फोटो 38: एसडीएम अंकित तिवारी को शिकायत पत्र देते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सवयजपुर। भरखनी ब्लाक की ग्राम पंचायत सहजनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में पात्रता चयन की खुली बैठक बिना मुनादी कराए जाने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने प्रशासक और पंचायत सचिव पर मनमानी का आरोप लगाया है। सोमवार को एसडीएम अंकित तिवारी से शिकायत कर जांच की मांग की। भारतीय कृषक संगठन (अराजनीतिक) के बैनर तले जिलाध्यक्ष शिवनंदन, नन्हे राठौर, राजू मिश्रा, बसंत, रमन आदि ने सहजनपुर की प्रशासक सुमन और सचिव पवन पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की खुली बैठक सार्वजनिक स्थान पर न कराए जाने की जानकारी दी। आरोप लगाया कि मनमाने तरीके से अपनी चौपाल में कर ली, जिससे सर्वे में शामिल किए गए पात्र-अपात्र नाम की ग्रामीणों को जानकारी नहीं हो सकी। प्रधान ने सर्वे के दौरान अपात्रों के नाम शामिल करा दिए हैं, जबकि पात्रों को आवास वंचित किया जा रहा है। एसडीएम ने भरखनी बीडीओ को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed