{"_id":"6324c6803f9d2e7cbb1ae63f","slug":"all-together-donate-blood-camp-today-hardoi-news-knp718487382","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान शिविर आज, डीएम ने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान शिविर आज, डीएम ने की अपील
विज्ञापन
हरदोई। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। रक्तदान से हम किसी की जान बचाने का माध्यम बन जाते हैं। सभी स्वस्थ लोगों को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
डीएम ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर रक्त उपलब्ध रहे। इसके लिए ब्लड बैंक में हमेशा पर्याप्त रक्त होना चाहिए। जिला अस्पताल की ब्लड बैंक के लिए 800 यूनिट की उपलब्धता का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 17 सितंबर को शहर से लेकर कस्बों तक रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।
जिला चिकित्सालय, 100 बेड हॉस्पिटल लखनऊ रोड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम, सवायजपुर, शाहाबाद, संडीला, कलक्ट्रेट परिसर व बाबू श्रीशचंद्र बरातघर परिसर में रक्तदान शिविर होंगे।
विज्ञापन
शिविरों के लिए नोडल अधिकारी
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि कलक्ट्रेट एवं श्रीशचंद्र बरातघर परिसर के लिए रक्तदान शिविर का नोडल अधिकारी सीएमएस डॉ. जेएन तिवारी को बनाया गया है।
इसी प्रकार 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय में डॉ. मनोज श्रीवास्तव, सीएचसी संडीला में डॉ. शरद वैश्य, शाहाबाद में डॉ. एमपी जायसवाल, सवायजपुर में डॉ. पराग कुमार और बिलग्राम में डॉ. विनीत तिवारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।