फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Aligarh: The ashes of Kalyan Singh immersed in the Ganges at Soron

अलीगढ़ : सोरों में गंगा में कल्याण सिंह की अस्थियां विसर्जित

Fri, 17 Sep 2021 03:08 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:08 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: The ashes of Kalyan Singh immersed in the Ganges at Soron
कासगंज के सोरों में कल्याण सिंह की अस्थियां विसर्जित करने से पहले पूजा अर्चना करते एटा सांसद राज? - फोटो : ATHROLI
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थियां रविवार को कासगंज के सोरों स्थित गंगा घाट में विसर्जित की गईं। मढ़ौली स्थित आम की बाग में रखे अस्थि कलश लेकर अतरौली नगर पालिका के चेयरमैन पवन वर्मा, दानसहाय अंकल, जेपी हिंदुस्तानी, दीपक लोधी, गुड्डा सभासद, होमेंद्र राजपूत आदि सुबह नौ बजे छर्रा के लिए निकले।
विज्ञापन

छर्रा और गंगीरी में अस्थि कलश पर लोगों ने पुष्प वर्षा की। कासगंज व एटा के विधायक, भाजपा व संघ के पदाधिकारी गंगीरी चौराहे पर सैकड़ों गाड़ियों के साथ अस्थि कलश यात्रा में शामिल हुए। कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह राजू, पुत्रवधू प्रेमलता वर्मा, छोटे नाती सौरभ सिंह हजारों की संख्या में मौजूद समर्थकों के साथ गंगीरी चौराहे से अस्थि कलश लेकर एटा के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

एटा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए कलश यात्रा कासगंज के सोरों गंगा घाट पर पहुंची जहां विधि विधान से अस्थियां गंगा में विसर्जित की गईं। इस दौरान कल्याण सिंह अमर रहें के नारों से गंगा घाट गुंजायमान हो उठा। अस्थियां विसर्जित करते समय अंतिम प्रणाम करते हुए राजवीर सिंह रो पड़े। यह देख मौजूद लोग भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छर्रा और गंगीरी में उमड़े लोग
छर्रा कृषि उत्पादन मंडी समिति व अतरौली रोड चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अस्थि कलश पर लोगों पुष्प अर्पित किए। भरत सिंह राजपूत, विजय प्रकाश गुप्ता, विनोद आर्य, सुमित माहेश्वरी, प्रेमशंकर जाखड, अनेक सिंह, मुकेश माहेश्वरी, अंकित महाजन, कुमार गौरव, विपुल कुमार गुप्ता, अनिल राजपूत, सुरेंद्र कुमार बघेल, प्रशांत सेंगर आदि मौजूद रहे।
गंगीरी संवाद के अनुसार रविवार दोपहर 11 बजकर 45 मिनट पर रानी अवंतीबाई इंटर कॉलेज से अस्थि कलश यात्रा का एटा के लिए निकली। छर्रा विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह मौजूद रहे। गंगीरी चौराहे पर जनता ने अस्थि कलश पर पुष्प वर्षा की।
पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. गोपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख बिजौली उमेश यादव, प्रधान शैलेंद्र भान पचौरी, डॉ. सीवी सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, गजमोतिन पूर्व जिला पंचायत सदस्य, संजय पाठक, प्रधान संगठन अध्यक्ष सुनील आर्य, पूर्व प्रधान साहब सिंह, राजेंद्र सिंह राजपूत, मोहित गुप्ता, हस्सू वार्ष्णेय, डॉ. जयसिंह लोधी, मुजाहिद गुड्डू खां, विनोद आर्य, शालू राजपूत, रोचक राजपूत मौजूद रहे।

अर्पित की श्रद्धांजलि
रानी अवंतीबाई लोधी सर्वोदय समिति की ओर से रविवार को आदर्श इंटर कॉलेज में शोकसभा की गई। कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष भूप सिंह वर्मा, सूरजपाल सिंह, डॉ. मित्रपाल सिंह, डॉ. नवाब सिंह पूर्व प्रधान, स्यौदान सिंह प्रधान, केपी सिंह पूर्व प्रधान, सेवानिवृत्त उप निरीक्षक रामप्रकाश, विक्रम सिंह, महावीर सिंह, धर्मेंद्र कुमार, योगेंद्र सिंह, बॉबी, प्रमोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed