{"_id":"629fa47eb89e0463c4511f4e","slug":"aligarh-liquor-mafia-chob-singh-s-property-worth-one-crore-seized-athroli-news-ali2933723115","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : शराब माफिया चोब सिंह की एक करोड़ की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : शराब माफिया चोब सिंह की एक करोड़ की संपत्ति जब्त
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव चौमुहां निवासी शराब माफिया चोब सिंह की करीब एक करोड़ रुपये कीमत की चल-अचल संपत्ति को पुलिस-प्रशासन ने जब्त किया है। शराब माफिया के घर और घेर को सील किया गया है। दो बाइक समेत अन्य घरेलू सामान भी जब्त किया गया है।
गांव में मुनादी करवाई गई है कि इस संपत्ति को कोई खरीदता है अथवा उपयोग करता है तो उसके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई होगी। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि शराब माफिया चोब सिंह पुत्र राम सिंह के विरुद्ध मडराक थाने में गैंगस्टर एक्ट आदि धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
डीएम सेल्वा कुमारी जे. के आदेश पर चोब सिंह के घर और घेर को सील कर दिया गया है। वहां पर पुलिस-प्रशासन की ओर से फ्लैक्स बोर्ड भी टांग दिया गया है, जिसमें लिखा है कि इस संपत्ति को न तो कोई खरीदे और न ही उसका उपयोग करे।
विज्ञापन
मंगलवार को एसडीएम रविशंकर सिंह, सीओ शिवप्रताप सिंह की अगुवाई में इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, मडराक थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार भारती, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप मलिक, उप निरीक्षक अंजू रानी, नेहा मलिक व हरेंद्र पूनिया चौमुंहा गांव पहुंचे थे। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।