{"_id":"62a3854d36c3a803266f6c51","slug":"alert-for-juma-hardoi-news-knp701685883","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट,गश्त करती रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट,गश्त करती रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। संवेदनशील इलाकों में गश्त की गई। मस्जिदों में शांति से नमाज अदा की गई।
कानपुर में हाल में हुए बवाल के बाद जिले की पुलिस सतर्कता बरत रही है। शुक्रवार को डीएम अविनाश कुमार, एडीएम वंदना त्रिवेदी और एसपी राजेश द्विवेदी समेत अन्य अफसरों ने मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिले में पहुंचे एडीजी लखनऊ जोन बृजभूषण ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कहा कि यदि कोई व्यक्ति भ्रामक पोस्ट करता है, तो उस पर कार्रवाई की जाए। इसके लिए साइबर सेल से निगरानी की बात कही। एसपी राजेश द्विवेदी ने भी शांति की अपील की।
संडीला प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम डीपी सिंह व सीओ महावीर सिंह ने पैदल मार्च किया। जुमे की नमाज तक पुलिस नगर में भ्रमण करती रही। पिहानी प्रतिनिधि के अनुसार नगर की मस्जिदों के आसपास सतर्कता रही। शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा की गई। सीओ परशुराम सिंह के साथ प्रभारी निरीक्षक दिलेश गश्त कर नजर बनाए रहे। गोपामऊ प्रतिनिधि के अनुसार मस्जिदों में अफसरों व पुलिस की निगरानी में नमाज अदा की गई।
कानपुर हिंसा के विरोध में बंद रखीं दुकानें
हरपालपुर। कस्बे के कुछ व्यापारियों ने कानपुर हिंसा का सांकेतिक विरोध किया। उन्होंने पूरे दिन दुकानें बंद रखीं। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा। एसडीएम सवायजपुर राकेश सिंह, क्षेत्राधिकारी हरपालपुर अशोक कुमारत्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक के साथ पूरे दिन कोतवाली में डटे रहे। (संवाद)