{"_id":"695bfdb69b1b44f90d08feaa","slug":"alcohol-addiction-became-the-reason-for-the-youths-suicide-hardoi-news-c-213-1-hra1006-142888-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: युवक ने की आत्महत्या शराब की लत बनी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: युवक ने की आत्महत्या शराब की लत बनी वजह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के पौथेपुरवा गांव में युवक ने शराब की लत से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार शाम युवक का शव एक पेड़ पर लटका मिला। बताया जा रहा कि युवक शराब का लती था।
ग्राम पौथेपुरवा निवासी अवधेश (35) लुधियाना में रहकर मजदूरी करते थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अवधेश 21 दिसंबर को ही अपने गांव लौटे थे और तभी से यहीं रह रहे थे। उनके चाचा रामभोजे ने बताया कि अवधेश को शराब की बुरी लत थी, जिसके कारण वह अक्सर परेशान रहते थे। रविवार की दोपहर में अवधेश घर से निकले थे और शाम होते-होते गांव के दक्षिणी छोर पर स्थित एक कंजी के पेड़ पर उनका शव मफलर के फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक नमूने एकत्र किए हैं। अवधेश अपने पीछे पत्नी ममता, एक पुत्री निशा और दो पुत्र शिवम व आशीष को छोड़ गए हैं। उनके पिता जयसुख और मां रामबेटी का निधन पहले ही हो चुका है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच के आधार पर यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, अंतिम कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी। इस घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है।