{"_id":"663d0ea77efc71de1e002845","slug":"akshaya-tritiya-today-will-do-shopping-with-power-along-with-worship-and-donations-hardoi-news-c-213-1-hra1001-114337-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अक्षय तृतीया आज, पूजन, दान के साथ सामर्थ्य से करेंगे खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अक्षय तृतीया आज, पूजन, दान के साथ सामर्थ्य से करेंगे खरीदारी
विज्ञापन
हरदोई। आज (शुक्रवार) अक्षय तृतीया है। इसे अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है। अक्षय तृतीया को माता लक्ष्मी और प्रभु नारायण के पूजन का विशेष विधान है।
अक्षय तृतीया पर पूरे दिन पूजन-दान-पुण्य और खरीदारी का योग है। आचार्यों ने बताया कि अबूझ मुहूर्त में पूजन-दान-पुण्य का कई गुना फल मिलता है।
बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन किए गए काम का अक्षय पुण्य प्राप्त होता है। अक्षय तृतीया को शुभ कामों के लिए मुहूर्त पूछने और देखने की जरुरत नहीं होती है। शास्त्री उमाकांत अवस्थी, आचार्य सनत्कुमार मिश्रा, संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि अक्षय तृतीया पर धार्मिक मान्यता और पंरपरा है कि लोग सोना-चांदी की भी खरीदारी करते हैं।
इसकी खरीदारी के पीछे मान्यता है कि इस दिन की गई खरीदारी अक्षय रहती है। ऐसे में पूजन-दान-पुण्य का महत्व है। इस दिन किए गए पूजन, दान-पुण्य का अक्षय और कई गुना फल प्राप्त होता है। बताया कि अक्षय तृतीया की तिथि 10 मई की सुबह से शुरु हो जाएगी और 11 मई की भोर तक रहेगी। ऐसे में 10 मई शुक्रवार को पूरे दिन अबूझ मुहूर्त रहेगा।
अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के जेवरात की खरीदारी भी शुभ मानी जाती है। ऐसे में लोग खरीदारी भी करेंगे। इस बार सोने-चांदी के भाव के कारण लोग सामर्थ्य अनुसार ही खरीदारी कर सकेंगे। काशीनाथ सोमनाथ सर्राफ के अनुज महेंद्रा उर्फ सोनू ने बताया कि चांदी के 83,000 रुपये प्रति किग्रा. के भाव हैं। सोना 18 कैरेट में 66,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 91.6 प्रतिशत सोना का भाव 73,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अक्षय तृतीया पर खरीदारों की पसंद को देखते हुए सोने-चांदी के आभूषण, लाइटवेट ज्वेलरी आदि उपलब्ध करा ली गई है।