फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Akhilesh disappears from the buses if government changes

सरकार बदली तो बस्ते से गायब हो गए अखिलेश

Fri, 17 Mar 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 17 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh disappears from the buses if government changes
बच्चों को बांटने के लिए आए बैग से हटाई गई अखिलेश की फोटो और संदेश लगा स्टीकर। - फोटो : amarujala

हरदोई।  सूबे में सरकार बदलते ही परिषदीय स्कूलों के बैग से भी सीएम अखिलेश यादव की फोटो गायब हो गई है। परिषदीय स्कूल के बच्चों को बांटने लिए पांच लाख से अधिक बैग जिले में आए थे। फिलहाल बैग के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं। जांच और निदेशालय से आदेश मिलने के बाद बच्चों को बैग बांटे जाएंगे। 

विज्ञापन


कार्यवाहक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिसंबर में सूबे के परिषदीय स्कूलों के बच्चों को बैग बांटने के आदेश दिए थे। प्रदेश स्तर पर टेंडर निकालकर बैग खरीदे गए । इनमें 5,01,255 बैग हरदोई के बच्चों को बांटने लिए आए थे।

विज्ञापन

 

बैग की पहली खेप सात जनवरी को आई थी। बैग पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो के साथ खूब पढ़ो, खूब बढ़ो का संदेश लिखा था। इसी बीच चुनाव आचार संहिता लग गई। इससे मुख्यमंत्री के फोटो लगे बैग बांटने पर चुनाव आयोग ने रोक लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

चुनाव के दौरान ही बैग की जांच कराने का आदेश शासन से आ गया। ये प्रक्रिया चल ही रही थी तभी 11 मार्च को विधानसभा चुनाव का परिणाम आ गया। जिसमें सपा सत्ता से बाहर हो गई और भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल गया। सूबे में सत्ता परिवर्तन होता देख जिले के अधिकारियों ने बैग से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फोटो हटवा दिया है। 



प्रदेश में सरकार बदल गई है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के फोटो और संदेश लिखे बैग का वितरण अब नहीं किया जाएगा। बैग से अखिलेश यादव का फोटो और संदेश लगा स्टीकर हटा दिया गया है। शासन से आदेश आने पर बच्चों को बैग बांट दिए जाएंगे। अभी बैगों का सत्यापन कराया जा रहा है। 
-राजीव मिश्रा, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed