फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Akhil made ?? Vice of hardoi

अखिल बने वाइस आफ हरदोई

Wed, 04 Nov 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई Updated Wed, 04 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Akhil made ?? Vice of hardoi
एयर विंग और एराइस इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वाइस आफ हरदोई की ग्रांड फिनाले कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। सोमवार की देर रात तक चले कार्यक्रम में अखिल शुक्ला को वाइस आफ हरदोई और आशीष त्रिपाठी को डांसिंग स्टार आफ हरदोई चुना गया।
विज्ञापन



 इस मौके पर एसडीएम अशोक शुक्ला ने कहा कि ऐसे आयोजनों से जिले मेें छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। शाहाजहांपुर रोड स्थित चौपाल सागर परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन



इस मौके  पर जूनियर और सीनियर वर्ग के कलाकारों ने अपनी प्रतिभाओें का प्रदर्शन किया। नन्हे-मुन्हें कलाकारों का नृत्य देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस मौके पर साईं म्यूजिकल ग्रुप के निर्देशक सुनील त्रिवेदी, वंदना गुप्ता और स्मृति मिश्रा के गीतों ने कार्यक्रम मेें समां बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन



निर्णायक मंडल ने जैसे ही वाइस आफ हरदोई और डांसिंग स्टार आफ हरदोई के नामों की घोषणा की तो समूचा पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। एयर विंग के डायरेक्टर देशदीपक गुप्ता ने कहा कि इस प्रोग्राम में चयनित किए गए बच्चों को स्टेट लेबिल पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा और वहां पर जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed