{"_id":"698b69c31f4d44e6ab0ef1c0","slug":"ai-detects-duplicate-aadhaar-number-as-voting-rights-granted-by-last-four-digits-hardoi-news-c-213-1-hra1001-144714-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एआई ने बताया डुप्लीकेट, आधार के अंतिम चार अंक ने दिलाया मताधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एआई ने बताया डुप्लीकेट, आधार के अंतिम चार अंक ने दिलाया मताधिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पंचायत की मतदाता सूची में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) ने जिले के 13.28 लाख मतदाताओं को संभावित डुप्लीकेट बताया है। सत्यापन में आधार के अंतिम चार अंकों ने अब तक 5.29 लाख से अधिक को मताधिकार दिला दिया है।
पंचायत की मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के दौरान ही एआई ने सूची में शामिल करीब 27 लाख से अधिक नामों में से 13,28,548 नामों को संभावित डुप्लीकेट श्रेणी में चिह्नित कर दिया। राज्य निर्वाचन आयोग ने संभावित डुप्लीकेट नामों के सत्यापन कराने की व्यवस्था दी।
जिले में संभावित डुप्लीकेट श्रेणी में चिह्नित 13,28,548 मतदाताओं के सत्यापन की जिम्मेदारी 1,882 बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को सौंपी गई है। आयोग ने संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन की व्यवस्था को हाईटेक करते हुए पोर्टल पर ही ऑनलाइन आख्या लगाने की सुविधा दी है। बताया कि जिले की 1,293 ग्राम पंचायतों में चिह्नित संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं में से अब तक 5,57,283 मतदाताओं का ऑनलाइन सत्यापन पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन
इसमें 27,845 नामाें के मतदाता नहीं मिले जिनके नाम मतदाता सूची से बाहर कर दिए गए हैं। वहीं, 5,29,438 नामों के मतदाता सही मिले। सही मिले मतदाताओं को सिर्फ उनके आधार के अंतिम चार अंकों ने मताधिकार दिलाया है। बीएलओ की तरफ से आधार के अंतिम चार अंकों को ही लिया जा रहा है। इन अंकों को फीड करने के साथ ही सही के कॉलम पर चिह्न लगाने से मतदाता सूची में नाम शामिल हो जा रहा है।
-- -
केस एक :
नाम : रामदीन, विकास खंड अहिरोरी की ग्राम पंचायत कोट के रहने वाले हैं। उनके नाम के सूची में और भी लोग शामिल थे। इससे वह भी संभावित डुप्लीकेट श्रेणी में चिह्नित हो गए। सत्यापन में वह गांव में मिले तो बीएलओ ने उनसे आधार के अंतिम चार अंक लेकर उनका नाम सही श्रेणी में चिह्नित कर दिया, इससे अब वह पंचायत चुनाव में अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।
-- -
केस दो :
नाम : सुरेश कुमार, विकास खंड सुरसा की ग्राम पंचायत अब्दुलपुर के मूल निवासी हैं। नौकरी के कारण जिला मुख्यालय पर भी रहते हैं। गांव में इनके नाम के दो और लोग भी हैं इससे इनका नाम भी संभावित डुप्लीकेट सूची में चल गया। बीएलओ ने इनसे संपर्क कर आधार के लिए चार अंक लेकर नाम सूची में शामिल करा दिया।
-- -
पंचायत की मतदाता सूची में सही और नहीं मिले मतदाताओं की संख्या पर एक नजर
विकास खंड का नाम - सही मिले मतदाता - सूची से हटाए गए नाम
संडीला - 29,611 - 1,008
सांडी - 19,322 - 1,983
हरियावां - 16,820 - 2,329
टड़ियावां - 21,540 - 4,192
कछौना - 42,379 - 767
कोथावां - 45,536 - 1,877
बिलग्राम - 38,600 - 7
शाहाबाद - 41,098 - 2,670
टोडरपुर - 19,862 - 796
माधौगंज - 21,934 - 60
बावन - 15,269 - 1,806
मल्लावां - 21,759 - 817
सुरसा - 35,392 - 795
भरावन - 43,320 - 1,977
हरपालपुर - 8,713 - 553
भरखनी - 24,352 - 784
पिहानी - 35,864 - 3,402
अहिरोरी - 21746 - 410
बेहंदर - 26,321 - 1,617
-- -
पंचायत की मतदाता सूची में संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम आयोग की तरफ से प्राप्त कराए गए थे। उनका सत्यापन बीएलओ के माध्यम से कराया जा रहा है। 20 फरवरी तक सत्यापन पूरा किया जाना है। बीएलओ की तरफ से सत्यापन आख्या पोर्टल पर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम को भेजी जा रही है। बीएलओ की आख्या के अनुसार नामों को सूची में शामिल और हटाए जाने पर निर्णय लिया जा रहा है। -प्रियंका सिंह, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी