फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ahead of Diwali, the administration has unveiled a host of gifts for the district.

Hardoi News: दिवाली से पहले शासन ने जिले के लिए खोला सौगातों का पिटारा

Wed, 14 Oct 2026 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Ahead of Diwali, the administration has unveiled a host of gifts for the district.
हरदोई। त्योहार की बहार में सरकार ने जिले के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया। 10 होम्योपैथिक अस्पतालों के नए भवन निर्माण को मंजूरी मिली है वहीं सई नदी पर पुल निर्माण के प्रस्ताव को भी शासन ने मंजूर कर दिया है। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद ने जिले के 34 मार्गाें को गड़्ढामुक्त करने के लिए 16 करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी है। इसके अलावा रैंसो में भी नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने के प्रस्ताव को शासन ने मंजूर किया है।
विज्ञापन




59 किलोमीटर लंबाई में 34 मार्ग होंगे गड्ढामुक्त
राज्य कृ़षि उत्पादन मंडी परिषद ने गड्ढा मुक्तिकरण योजना के तहत 34 मार्गाें के निर्माण का प्रस्ताव मंजूर किया है। शाहाबाद मंडी के अधीन आने वाले 16 मार्ग, हरदोई मंडी के अधीन आने वाले 15 मार्ग, सांडी मंडी के अधीन आने वाले दो मार्ग और संडीला मंडी के अंतर्गत आने वाले एक मार्ग को गड्ढामुक्त करने के लिए बड़े पैमाने पर बजट जारी किया गया है। इन कार्याें पर कुल 16,39,80,000 रुपये खर्च होंगे। इसमें छह करोड़ 21 लाख रुपये, मंडी विकास निधि से दिए जाएंगे जबकि बाकी बजट परिषद से दिया जाएगा। मार्गाें का चयन संबंधित क्षेत्रों के विधायकों के प्रस्तावों पर हुआ है। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश, सांडी विधायक प्रभाष कुमार के क्षेत्रों में कार्य मंजूर हुए हैं।
विज्ञापन




पांच करोड़ से बनेंगे 10 होम्योपैथिक चिकित्सालयों के भवन
जनपद में संचालित 10 राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालयों को निजी भवन मिल जाएंगे। भवन निर्माण के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। 10 भवनों के निर्माण पर लगभग पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माण की जिम्मेदारी उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ को सौंपी गई है। श्रीमऊ, मिरगावां, भरखनी, इछनापुर, शुक्लापुर, टंडौर खेड़ा, असही आजमपुर, शाहाबाद, खसौरा और अटिया मझिगवां में होम्योपैथिक अस्पतालों के नए भवनों का निर्माण कराया जाएगा। कार्यदायी विभाग ने काम कराने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




छह करोड़ से दो पुलों के निर्माण को मिली मंजूरी
दो नए पुलों का निर्माण किए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है। बिरईजोड़ से अजान बाबा (शिव मंदिर) मार्ग पर सई नदी पर पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए पहुंच और अतिरिक्त पहुंच मार्ग के निर्माण का कार्य भी होगा। इस पर दोनों तरफ लगभग एक किलोमीटर का पहुंच मार्ग बनेगा। इस निर्माण कार्य पर 2,66,04,000 रुपये खर्च होंगे। इसी तरह टड़ियावां मार्ग पर किलोमीटर सात से मामपुर भैंसरी जाने वाले मार्ग के किलोमीटर संख्या दो (भराव मार्ग) पर भी पुल का निर्माण कराया जाएगा। यहां भी पहुंच मार्ग का निर्माण होगा। इस परियोजना पर 3,26,24,000 रुपये खर्च होंगे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। उक्त कार्याें के लिए सांसद जय प्रकाश ने शासन में प्रस्ताव भिजवाए थे। दावा है कि उनके प्रस्ताव पर ही शासन ने इनकी मंजूरी दी है।





रैंसो में 3.25 करोड़ रुपये से बनेगा पीएचसी भवन

शासन ने रैंसो में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने यहां नया स्वास्थ्य केंद्र बनवाए जाने को लेकर प्रस्ताव भेजा था। अब शासन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 3,24,99,000 रुपये के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दी है। निर्माण कार्य कराने के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed