{"_id":"5e08f59e8ebc3e87f117fde8","slug":"agricalure-hardoi-news-knp5351792127","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद का लक्ष्य पूरा, धीमी हुई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद का लक्ष्य पूरा, धीमी हुई खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। एक अक्तूबर से शुरू हुई हुई खरीद लक्ष्य पूरा हो जाने के कारण निर्धारित समय जनवरी से पहले ही खरीद की रफ्तार कम कर दी गई है। पिछले कुछ दिनों से केंद्रों पर नाम मात्र की खरीद की जा रही है। खरीद प्रभावित होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अधिकारी खरीद नियमित जारी होने की बात कह रहे हैं।
शासन के निर्देश पर इस बार जिले में 1 अक्तूबर से ही धान की खरीद शुरू हो गई है। शासन की ओर से जिले को 10 लाख 70 हजार क्विंटल धान की खरीद का लक्ष्य दिया गया है। खरीद के लिए आठ एजेंसियों के कुल 62 क्रय केंद्र खोले गए हैं। अक्तूबर में जहां नाम मात्र की खरीद हुई थी, वहीं नवंबर और दिसंबर में क्रय केंद्रों पर जमकर धान की खरीदारी की गई। नतीजतन एक माह शेष रहते ही दिसंबर में खरीद का लक्ष्य पूरा हो गया।
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, निर्धारित लक्ष्य 10 लाख 70 हजार क्विंटल के सापेक्ष जिले में अब तक 13 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीद की जा चुकी है। इधर अब भी किसान उपज लेकर क्रय केंद्रों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन किसानों का कहना है कि खरीद का लक्ष्य पूरा होने का हवाला देकर कर्मचारी धान खरीदने में असमर्थता जता रहे हैं। इससे डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडे ने खरीद जारी होने की बात कही है। बताया कि खरीद नियमित जारी है। केंद्र भी खुल रहे हैं, केंद्रों नियमानुसार खरीद की जा रही है।
विज्ञापन
भाकियू नेता रफीक लंबू ने बताया कि अब भी किसानों के पास पर्याप्त मात्रा में धान मौजूद है। निर्धारित शेडयूल के तहत जिले में 31 जनवरी तक धान की खरीद होनी है। अचानक खरीद बंद किए जाने की स्थिति में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खरीद नियमित नहीं की गई तो वह इसकी शिकायत अधिकारियों से करेंगे और जरूरत पड़ने पर आंदोलन करेंगे। लच्छीपुरवा गांव निवासी किसान बाबूराम यादव ने बताया कि क्षेत्र में धान क्रय केंद्र है, लेकिन केंद्र के कर्मचारी आवक में कमियां निकाल देते हैं। कुछ दिन पहले भी गए थे, लेकिन बात नहीं बन सकी। मल्लावां निवासी किसान रामविलास कुशवाहा ने बताया कि पिछले बार क्रय केंद्र पर काफी प्रयास के बाद भी धान नहीं बेंच सके थे। हाल ही में दो बार केंद्र पर गए, लेकिन कर्मचारी नहीं मिले। इसके बाद धान बाजार में बेंच दिया है। सवायजपुर निवासी किसान अमर सिंह ने बताया कि धान क्रय केंद्र पर गए थे, लेकिन कोई नहीं मिला। आसपास पूछने पर कोई सही जानकारी नहीं मिल सकी। भरखनी के गांव गोरिया निवासी किसान अली ने बताया कि अभी किसानों के पास पर्याप्त मात्रा में धान है। अगर अभी खरीद बंद हो गई तो किसानों को परेशानी होगी।