फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   agransaran center bane 12government college

12 राजकीय विद्यालयों को बनाया गया अग्रसारण केंद्र

Mon, 27 Jul 2020 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
agransaran center bane 12government college
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा-2021 की व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए 12 राजकीय विद्यालयों को अग्रसारण केंद्र बनाया गया है। जिसमें सात विद्यालयों में हाईस्कूल के 600 व इंटरमीडिएट के लिए 400 आवेदन पत्र अग्रसारित करने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि चयनित केंद्रों में पांच विद्यालयों को केवल पत्राचार केंद्र बनाया गया है। जिनमें इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी पत्राचार के माध्यम से अपना पंजीकरण कराकर बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। बाबा मंशानाथ इंटर कॉलेज बिलग्राम, भगवान बुद्ध इंटर कॉलेज संडीला, श्री वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज हरदोई, बसंत लाल इंटर कॉलेज शाहाबाद, राजकीय इंटर कॉलेज हरदोई को इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के लिए पत्राचार के माध्यम से अग्रसारण केंद्र बनाया गया है। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज टड़ियावां, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हरदोई, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज संडीला, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पिहानी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टोडरपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिलग्राम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पाली को हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के लिए मिश्रित अग्रसारण केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस बीके दुबे ने बताया कि पत्राचार पंजीकरण केंद्रों पर व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के अग्रसारण की अधिकतम संख्या 800 रहेगी। व्यक्तिगत आवेदन पत्रों की संख्यात्मक सूचना प्रत्येक दिन कार्यालय में अवश्य देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed