फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   agncies dhan purchase center will be closed if dont pay to farmer

किसानों का भुगतान न करने वाली एजेंसियों के केंद्र होंगे बंद

Wed, 25 Nov 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
agncies dhan purchase center will be closed if dont pay to farmer
हरदोई। कलक्ट्रेट में मंगलवार शाम हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने धान खरीद और भुगतान में लापरवाही बरत रहीं एजेंसियों पर गहरी नाराजगी जताई है। भुगतान में पिछड़ीं दो एजेंसियों के प्रबंध निदेशकों को पत्र जारी किया है। कहा है कि दो दिन में भुगतान न होने पर दोनों एजेंसियों के क्रय केंद्र बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम अविनाश कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर धान खरीद की बिंदुवार समीक्षा की। कहा कि प्रशासन की ओर से खरीद के लिए लागू की गई टोकन व्यवस्था केंद्रों पर प्रभावी रखी जाए। केंद्र प्रभारी मानक के अनुरूप धान खरीद करें और रिजेक्ट किए जाने वाले धान का ब्योरा रजिस्टर पर अंकित करें। डीएम ने एजेंसीवार भुगतान की समीक्षा की और खराब प्रगति मिलने पर एग्रो व यूपीएसएस के जिला प्रबंधकों को सुधार की हिदायत दी। डीएम ने एडीएम संजय कुमार सिंह को दोनों एजेंसियों के प्रबंध निदेशकों को पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि 26 नवंबर तक दोनों एजेंसियां कृषकों का लंबित भुगतान नहीं करती हैं तो उनके क्रय केंद्र बंद करा दिए जाएं। बैठक में एआर कॉपरेटिव पीके शुक्ला, उप निदेशक कृषि आशुतोष मिश्रा समेत एजेंसियों के जिला प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एग्रो और यूपीएसएस पर इतना है बकाया
- यूपी एग्रो ने धान खरीद के लिए जिले में छह व यूपीएसएस (उप्र सहकारी संघ) ने छह क्रय केंद्र खोले हैं। एग्रो ने मंगलवार शाम तक निर्धारित लक्ष्य 60 हजार क्विंटल के सापेक्ष 454 किसानों से 33760 क्विंटल धान की खरीद की है। एग्रो द्वारा किसानों को छह करोड़ 34 लाख का भुगतान किया जाना था, लेकिन मात्र 91 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। पांच करोड़ 43 लाख रुपये बकाया है।
- यूपीएसएस ने अब तक निर्धारित 60 हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 182 किसानों से 11600 क्विंटल धान की खरीद की है। किसानों को लगभग 2 करोड़ 17 लाख रुपये का भुगतान किया जाना है, लेकिन संस्था द्वारा अब तक किसानों को एक रुपये का भुगतान नहीं किया गया है।
दो केंद्र प्रभारी निलंबित
धान खरीद के दौरान व्यवस्थित ढंग से केंद्रों का संचालन न करने व लगातार शिकायत मिलने पर डीएम अविनाश कुमार ने पीसीयू (प्रदेश कॉपरेटिव यूनियन) के ग्राम दौली में संचालित केंद्र के प्रभारी दुर्गेश कुमार मिश्रा व बिलग्राम के ग्राम परसोला में संचालित पीसीएफ केंद्र के प्रभारी हीरालाल को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों केंद्र प्रभारियों को निलंबित कर दिया गया है।

तीन नए क्रय केंद्र स्वीकृत
किसान हितों के दृष्टिगत एजेंसियों से प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद डीएम अविनाश कुमार ने शाहाबाद के ग्राम जमुरा में विपणन विभाग व ग्राम साखिन व नगरिया में क्रए एजेंसी नैफेड के दो नए क्रय केंद्र खोलने को स्वीकृति दी है। डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडे ने बताया कि स्वीकृत क्रय केंद्रों को क्रियाशील कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed